Last Updated:
Chhatarpur Safest Colonies: महाराजा छत्रसाल की बसाई नगरी छतरपुर जिसे वीरों की धरती कहा जाता है. ये शहर अपने बुंदेली कल्चर के लिए भी जाना जाता है. यहां कई कॉलोनी ऐसी हैं जो सुरक्षा के लिहाज से सबसे अच्छी मानी जाती हैं. तो आइए जानते हैं छतरपुर की सेफेस्ट कॉलोनी
मध्यप्रदेश का छतरपुर शहर जो 4 पहाड़ियों के बीच में बसा हुआ है. साथ ही ये शहर तालाबों के लिए भी जाना जाता है. यहां आज भी शहर के बीचों-बीच कई ऐसे पुराने तालाब स्थित है जो शहर की सुंदरता में चार चांद लगाते हैं.

छतरपुर शहर जहां से विश्व पर्यटन नगरी खजुराहो भी नजदीक है. यहां से हवाई यात्रा भी किया जा सकता है. आप खजुराहो एयरपोर्ट से विदेशों से तक जा सकते हैं. हालांकि, यहां से सीधी फ्लाइट दिल्ली तक ही जाती है. दिल्ली से आप सीधे विदेश यात्रा भी कर सकते हैं.

अगर आप महाराजा छत्रसाल की नगरी छतरपुर में रहना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसी कॉलोनी बताने जा रहे हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से सबसे अच्छी मानी जाती हैं. तो आइए जानते हैं छतरपुर की सबसे सेफेस्ट कॉलोनी
Add News18 as
Preferred Source on Google

NH 15 नौगांव रोड मेडिकल कॉलेज के नजदीक पेप्टेक रियल एस्टेट की बनाई पेप्टेक टाउन, पेप्टेक पुरम जैसी कॉलोनीज सुरक्षा की दृष्टि से सबसे बढ़िया कॉलोनी मानी जाती है. क्योंकि यह नई कॉलोनियां में से एक है. इसका कंस्ट्रक्शन बिल्कुल मेट्रो शहरों जैसा है. यहां आपको घर से लेकर प्लॉट तक खरीदने को मिल जाते हैं.

बात करें एकता नगर कॉलोनी की तो यहां एक समय सिर्फ खेत ही देखने को मिलते थे. लेकिन जब से खजुराहो-झांसी हाईवे और रेलवे स्टेशन आया है, तब से यहां की जमीनों के दाम कई गुना तक बढ़ने के साथ ही ऊंची-ऊंची इमारतें भी तन गई हैं. ये कॉलोनी पन्ना रोड से लगी हुई है. साथ ही छतरपुर रेलवे स्टेशन के सामने है.

रियल स्टेट से जुड़े विमलेश पाल बताते हैं कि अगर आप यहां मकान बनाकर रहना चाहते हैं तो यहां प्लॉट खरीद सकते हैं. हालांकि, इन प्लॉट्स को रि-सेल किया जा रहा है. इसलिए 600 स्क्वेयर फुट से लेकर 1500 स्क्वेयर फुट तक के दाम में खरीद सकते हैं.

अब बात करते हैं : छतरपुर की सबसे पुरानी कॉलोनी में से एक चौबे कॉलोनी की. यहां से स्कूल-लाइब्रेरी और कॉलेज भी नजदीक है. यहां से महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय भी नजदीक है. यहां से रेलवे स्टेशन और झांसी-खजुराहो हाईवे भी नजदीक पड़ता है. साथ ही बस स्टॉप भी नजदीक है.

इस कॉलोनी में एसडीएम आवास से कलेक्टर आवास भी स्थित है. इसलिए इस कॉलोनी को सबसे सेफेस्ट कॉलोनी माना जाता है. ये कॉलोनी फैमिली के लिए तो सबसे सुरक्षित मानी ही जाती है. साथ ही स्टूडेंट्स के लिए भी सेफ होती है. इसलिए इस कॉलोनी में स्टूडेंट्स सबसे ज्यादा रहना पसंद करते हैं. इसी कॉलोनी में सन सिटी भी स्थित है. जहां सीसीटीवी कैमरे से लेकर 24 घंटे सुरक्षा गार्ड मौजूद रहते हैं. यहां भी आप रह सकते हैं.