शतक पर शतक… BCCI का दरवाजा पीट रहा RCB का धाकड़ बल्लेबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में काटा गदर

शतक पर शतक… BCCI का दरवाजा पीट रहा RCB का धाकड़ बल्लेबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में काटा गदर


Vijay Hazare Trophy Devdutt Padikkal: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने अपनी शानदार शुरुआत जारी रखते हुए लगातार दूसरी सेंचुरी लगाई हैं. वह 50 ओवर के फॉर्मेट में कर्नाटक के सबसे भरोसेमंद बैट्समैन में से एक बन गए हैं. आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए खेलने वाले पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ कर्नाटक के शुरुआती मैच में 147 रन की ज़बरदस्त पारी खेलने के बाद अब केरल के खिलाफ सैकड़ा जड़ दिया.

पडिक्कल और करुण नायर ने की 223 रनों की साझेदारी

अहमदाबाद में 285 रन के टारगेट का पीछा करते हुए पडिक्कल ने एक बार फिर मौके का फायदा उठाया और कर्नाटक को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दिलाने में मदद की. कर्नाटक को शुरुआत में ही झटका लगा जब कप्तान मयंक अग्रवाल सस्ते में आउट हो गए. इससे टीम कुछ दबाव में आ गई. हालांकि, पडिक्कल को करुण नायर के रूप में एक अच्छा साथी मिला और इस जोड़ी ने मैच को कर्नाटक के पक्ष में कर दिया. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 223 रन की जबरदस्त साझेदारी की. 

Add Zee News as a Preferred Source


पडिक्कल और करुण नायर का शतक

पडिक्कल 137 गेंदों पर 124 रन बनाने के बाद आखिरकार 41वें ओवर में एमडी निधिश की गेंद पर आउट हो गए. उनकी पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल थे और उनका स्ट्राइक रेट 90.51 का रहा. करुण नायर 130 गेंद पर 130 रन बनाकर नाबाद रहे. उन्होंने अपनी पारी में 14 चौके लगाए. नायर ने स्मरण रविचंद्रन (नाबाद 25 रन) के साथ मिलकर मैच को समाप्त कर दिया. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला.

ये भी पढ़ें: Ashes: मेलबर्न में आए रिकॉर्ड 94,199 फैंस… 20 विकेट ने मजा किया किरकिरा, बल्लेबाजों के लिए ‘कब्रगाह’ बनी पिच

देवदत्त पडिक्कल का गजब रिकॉर्ड

पडिक्कल ने 11वां लिस्ट ए शतक बनाया. इस पारी से पडिक्कल के लिस्ट ए में सिर्फ 35 मैचों में 83 से ज्यादा की औसत से 2,342 रन हो गए हैं. खास बात यह है कि इनमें से 2282 रन विजय हजारे ट्रॉफी में आए हैं. इसमें उनका औसत 94 से ज्यादा का है.

ये भी पढ़ें: 5 मैच में 5 शतक का चमत्कार… CSK ने जिसे किया अनदेखा, उसने ही कर ली वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी

टीम इंडिया में होगा चयन?

देवदत्त पडिक्कल का पर्पल पैच भारत के वनडे प्लान में उनके चांस को काफी बढ़ा सकता है. श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में वह मध्यक्रम में फिट हो सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में पडिक्कल के बैक-टू-बैक शतक सही समय पर आए हैं. भारत के सेलेक्टर्स अक्सर वनडे में जगह भरने के लिए डोमेस्टिक फॉर्म पर निर्भर रहे हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में पडिक्कल की निरंतरता शानदार रही है. अब देखना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए उनका चयन होता है या नहीं.



Source link