हाईवे को लेकर चिलौंगा धाम पर बैठक: अवधूतानंद महाराज बोले- टू लेन हाईवे पर दौड़ रहे तीस हजार वाहन; सरकार के वादे झूठे – Bhind News

हाईवे को लेकर चिलौंगा धाम पर बैठक:  अवधूतानंद महाराज बोले- टू लेन हाईवे पर दौड़ रहे तीस हजार वाहन; सरकार के वादे झूठे – Bhind News



ग्वालियर–इटावा नेशनल हाईवे-719 पर लगातार हो रहे जानलेवा सड़क हादसों के विरोध में संत समाज, पूर्व सैनिकों और समाजसेवियों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसको लेकर चिलौंगा धाम पर एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी 29 दिसंबर को ‘नो रोड, नो टोल’ आंद

.

सिक्स लेन की मांग वर्षों से लंबित बैठक को संबोधित करते हुए चिलौंगा धाम के महंत किशन अवधूतानंद महाराज ने कहा कि NH-719 को सिक्स लेन किए जाने की मांग वर्षों से की जा रही है, लेकिन आज भी यह मार्ग केवल टू लेन है। उन्होंने बताया कि इस हाईवे से रोजाना करीब 20 से 30 हजार वाहन गुजरते हैं, जबकि इसकी क्षमता इससे कहीं कम है।

हर 2–3 दिन में हो रही एक मौत महंत अवधूतानंद महाराज ने चिंता जताते हुए कहा कि अत्यधिक ट्रैफिक दबाव के कारण इस हाईवे पर हर 2 से 3 दिन में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हादसों के बावजूद सरकार और संबंधित विभाग गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं।

गोवंश और आम लोग बन रहे शिकार ​​​​​​​उन्होंने बताया कि हाईवे पर बैठे गोवंश लगातार वाहनों की चपेट में आकर मारे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में गायों की मौत हो चुकी है। वहीं महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग आए दिन सड़क हादसों का शिकार हो रहे हैं। कई परिवार अपने घर के कमाने वाले सदस्यों को खो चुके हैं।

अब आश्वासन नहीं, कार्रवाई चाहिए महंत अवधूतानंद महाराज ने साफ कहा कि जब तक हाईवे निर्माण कार्य शुरू नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में 29 दिसंबर को प्रतीकात्मक ‘नो रोड, नो टोल’ आंदोलन किया जाएगा। साथ ही चेतावनी दी कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा हाईवे निर्माण को लेकर दी गई समय-सीमा समाप्त हो चुकी है।

आंदोलन को मिला समर्थन बैठक में संत समाज के साथ पूर्व सैनिक संगठन और स्थानीय समाजसेवियों ने भी भाग लिया और आंदोलन को समर्थन देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक और उग्र रूप दिया जाएगा।



Source link