2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्यों हारी थी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के खुलासे से मची सनसनी

2022 टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में क्यों हारी थी टीम इंडिया? ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के खुलासे से मची सनसनी


India vs England T20 World Cup 2022: भारतीय क्रिकेट टीम 2022 टी20 वर्ल्ड कप में जीत के करीब पहुंच गई थी. रोहित शर्मा की कप्तानी में खिताब की प्रबल दावेदार टीम सेमीफाइनल में हार गई थी. उसे इंग्लैंड की टीम ने 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. उसके बाद भारत ने 2024 में ट्रॉफी को उठा लिया. इसके बाद 2022 की हार का दर्द अभी तक कायम है. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने 3 सालों के बाद उस मैच को याद किया और बड़ा खुलासा किया.

डर गई थी टीम इंडिया: फिंच

फिंच का मानना है कि टीम इंडिया उस मुकाबले में इतनी डरी हुई थी कि खुलकर खेलना ही भूल गई. फिंच ने जियोस्टार पर ‘राइज ऑफ चैंपियंस’ सीरीज के दूसरे एपिसोड में कहा, ”भारत उस सेमीफाइनल को हारने से इतना डरा हुआ था कि उन्होंने खुद को खुलकर खेलने नहीं दिया. जब आप टूर्नामेंट से बाहर हो जाते हैं तो आप निराश होते हैं, लेकिन जब सब कुछ शांत हो जाता है, तो आप योजना बनाते हैं. आप चीजों को सही जगह पर रखते हैं, छोटे-छोटे टारगेट सेट करते हैं, और इस बात पर सहमत होते हैं कि आपको हर स्टेज पर कहां होना चाहिए. फिर आप बस आगे बढ़ते हुए उन्हें पूरा करते जाते हैं.”

Add Zee News as a Preferred Source


मॉर्गन ने बताए अलग कारण

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मॉर्गन उस सेमीफाइनल में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे थे. उन्होंने उस अहम मुकाबले के दौरान भारत के दृष्टिकोण में आए बदलाव को लेकर कहा, ”जब भी भारत वर्ल्ड कप में आता है, तो उसे जीतने की उम्मीद हमेशा रहती है. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल को एक शानदार मैच के तौर पर देखा जा रहा था. भारत की बैटिंग के लगभग 10 ओवर बाद जो हुआ, मुझे याद है कि मैंने कमेंट्री बॉक्स में सुनील गावस्कर की ओर मुड़कर पूछा था कि यह बहादुरी, यह हिम्मत, यह निडर खेलने का स्टाइल जिसके साथ भारत ने हाल ही में रोहित शर्मा की कप्तानी में टूर्नामेंट में खेला था, वह कहां चला गया?”

ये भी पढ़ें: शतक पर शतक… BCCI का दरवाजा पीट रहा RCB का धाकड़ बल्लेबाज, विजय हजारे ट्रॉफी में काटा गदर

फाइनल में पहुंचने का दबाव था: हरभजन

फिंच ने टीम की गतिशीलता में नए नजरिए के महत्व पर भी जोर देते हुए कहा, ”बदलाव हमेशा बुरी चीज नहीं होती. कई बार सिर्फ एक नई आवाज, चाहे वह कप्तान हो या कोच, बाकी ग्रुप के लिए सच में फायदेमंद हो सकती है.” पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने फाइनल में हार का कारण टीम की एकाग्रता पर पड़ने वाले मानसिक दबाव को बताया. उन्होंने कहा, ”मुझे लगता है कि यह एक बड़ा फाइनल खेलने का दबाव था. जीतने की उम्मीद ने टीम को फोकस बदला. उन्हें भटका दिया और इसीलिए हम उस मैच में पीछे रह गए.”

ये भी पढ़ें: 1 दिन में गिरे 20 विकेट… इंग्लैंड के दिग्गजों का फूटा गुस्सा, MCG पर निकाली भड़ास

मैच में क्या हुआ?

10 नवंबर 2022 को एडिलेड में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए. इस पारी में कप्तान रोहित शर्मा ने 27 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 50 रन की पारी खेली. इनके अलावा हार्दिक पंड्या ने 33 गेंदों में 63 रन जुटाए. इसके जवाब में इंग्लैंड ने महज 16 ओवरों में बगैर कोई विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया. कप्तान जोस बटलर ने 49 गेंदों में 3 छक्कों और 9 चौकों के साथ 80 रन की पारी खेली, जबकि एलेक्स हेल्स ने 47 गेंदों में 86 रन जुटाए. उनकी इस पारी में 7 छक्के और 4 चौके शामिल थे.



Source link