Ashes: मेलबर्न में आए रिकॉर्ड 94,199 फैंस… 20 विकेट ने मजा किया किरकिरा, बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच

Ashes: मेलबर्न में आए रिकॉर्ड 94,199 फैंस… 20 विकेट ने मजा किया किरकिरा, बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच


Melbourne Test Australia vs England: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट में रिकॉर्ड संख्या में दर्शक पहुंचे. बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन 94199 दर्शकों ने स्टेडियम में मुकाबले को देखा. इस मैदान पर किसी भी मैच में दर्शकों की यह सबसे बड़ी संख्या है. इसने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच 2015 वर्ल्ड कप फाइनल के 93,013 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया. शानदार रिकॉर्ड तो बन गया लेकिन बल्लेबाजों के लिए कब्रगाह बनी पिच ने फैंस का मजा किरकिरा कर दिया.

तेज पिचों पर क्यों नहीं उठ रहे सवाल?

बॉक्सिंग डे टेस्ट के पहले दिन रिकॉर्ड भीड़ के सामने 20 विकेट गिरे. इससे अफरा-तफरी मच गई. दोनों टीमें सात घंटे से भी कम समय में आउट हो गईं. अगर शनिवार को भी यही हंगामा जारी रहा तो बॉक्सिंग डे का मैच दो दिन में खत्म हो सकता है. इससे एक बार फिर से यह सवाल उठने लगा है कि क्या इस तरह की तेज पिचों से टेस्ट क्रिकेट को फायदा होगा? जब भारतीय उपमहाद्वीप में स्पिन पिच पर कुछ ऐसा होता है तो पश्चिमी मीडिया जोरदार हंगामा करता है. वहीं, अगर अन्य देशों में तेज गेंदबाजों को जरूरत से ज्यादा फायदा मिलता है तो उसकी वाहवाही की जाती है.

Add Zee News as a Preferred Source


जोश टंग की कातिलाना गेंदबाजी

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग के करियर के सबसे अच्छे प्रदर्शन की वजह से ऑस्ट्रेलिया 152 रन पर ऑल आउट हो गया. कंगारू टीम के लिए लिए सिर्फ तेज गेंदबाज माइकल नीसर ही 30 से अधिक रन बना पाए. वह 35 रन बनाकर आउट हुए. उस्मान ख्वाजा 29 और एलेक्स कैरी 20 रन बनाकर आउट हुए. इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने 45 विकेट लिए. गस एटकिंसन को 2 सफलता मिली. ब्रायडन कार्स और बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के कोच बनेंगे रवि शास्त्री? अब तक इन भारतीय दिग्गजों ने विदेशी टीम को दी है कोचिंग, एक क्लिक में जान लें

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बरपाया कहर

इसके बाद विक्टोरिया की राजधानी में घास वाली पिच पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया और इंग्लैंड 110 रन पर ऑल आउट हो गया. उसके लिए हैरी ब्रूक ने सबसे ज्यादा 41 रन बनाए. वह दोनों टीमों के लिए पहली पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने वाले क्रिकेटर रहे. गस एटकिंसन 28 रन बनाकर आउट हुए. माइकल नीसर ने 4 और स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट झटके. इसके बाद दूसरी पारी में स्टंप के समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/0 रहा. वह दूसरी पारी में 46 रन से आगे है.

ये भी पढ़ें: Video: अचानक मैदान पर पहुंचा विराट कोहली का नन्हा फैन, रोहित शर्मा के छुए पैर, हिटमैन ने यूं बना दिया दिन

1951 के बाद हुआ ऐसा

1951 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में किसी टेस्ट मैच के पहले दिन गिरे यह सबसे ज्यादा विकेट थे. तेज सीम मूवमेंट को संभालना मुश्किल हो गया. एक दिन में 20 विकेट ने सबको हैरान कर दिया. फैंस एक भी फिफ्टी नहीं देख पाए. दोनों टीमों का कोई भी खिलाड़ी बॉलर फ्रेंडली पिच पर 41 से ज्यादा रन नहीं बना पाया.



Source link