Last Updated:
Boxing day test Australia all out on 132 runs: मेलबर्न टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 152 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में महज 132 रन पर सिमट गई. पहली पारी में 110 रन पर ऑलआउट होने वाली इंग्लैंड की टीम को जीत के लिए 175 रन चाहिए. ऑस्ट्रेलिया लगातार 3 मैच जीतकर पहले ही एशेज सीरीज अपने नाम कर चुका है.
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज के बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में विकटों का पतझड़ देखने को मिल रहा है. महज डेढ दिन के खेल में 30 विकेट गिर चुके हैं. पहली पारी में 152 रन बनाने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 132 रन पर ही सिमट गई. इंग्लैंड की टीम ने पहली पारी मे महज 110 रन बनाए थे और अब उसके सामने जीत के लिए रन का 175 लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया ने रखा है.
मेलबर्न टेस्ट में गेंदबाज पूरी तरह से हावी नजर आए. पहले दिन 20 विकेट गिरे तो दूसरे दिन दूसरे सेशन का खेल खत्म होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी सिमट गई. एक ट्रेविस हेड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का सामना करते हुए रन बरसाए बाकी सारे बैटर एक एक कर आए और वापस लौट गए. हेड ने 67 बॉल पर 46 रन की पारी खेली. इसके अलावा पैट कमिंस के बाहर होने के बाद कप्तानी संभाल रहे स्टीव स्मिथ ने रन की पारी खेली.
बॉक्सिंग डे के पहले दिन गिरे कितने विकेट
एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और मेजबान टीम को 152 रन पर सिमेट दिया. जोश टंग ने 5 विकेट झटके तो वहीं ब्रायडन कार्स ने दो बल्लेबाजों को चलता दिया. ऑस्ट्रेलिया की लाज माइकल नेसर ने बचाते हुए 35 रन की पारी खेली. उस्मान ख्वाजा 29 रन बनाकर आउट हुए.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें