बस-ट्रक टक्कर में चार लोग घायल: मोरवा-चितरंगी मार्ग पर बसनीय के पास हादसा, चालक और बालिका भी चोटिल – Singrauli News

बस-ट्रक टक्कर में चार लोग घायल:  मोरवा-चितरंगी मार्ग पर बसनीय के पास हादसा, चालक और बालिका भी चोटिल – Singrauli News


सिंगरौली में मोरवा से चितरंगी जा रही जयसवाल बस को बसनिया के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बस-ट्रक चालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को चितरंगी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा

.

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना तब हुई जब जयसवाल बस मोरवा से चितरंगी की दिशा में जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक (क्रमांक MP 19 HA 4850) ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

घायलों में बस चालक, ट्रक चालक और बस में सवार 14 वर्षीय ज्योति यादव (पिता रामलालन यादव) शामिल हैं। इनके अलावा, मुकेश केवट (27 वर्ष, पिता बिशेशर केवट) भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को पहले उप स्वास्थ्य केंद्र चितरंगी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना का मुख्य कारण दोनों वाहनों की तेज रफ्तार थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात बाधित रहा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। सभी घायल फिलहाल चिकित्सकीय निगरानी में हैं।



Source link