मेलबर्न में हो गया बड़ा खेला, 15 साल में चौथा बॉक्सिंग-डे टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने दिया जख्म

मेलबर्न में हो गया बड़ा खेला, 15 साल में चौथा बॉक्सिंग-डे टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत ने दिया जख्म


मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच जीतना ऑस्ट्रेलियाई टीम की आदत और अभिमान रहा है, जिसे अब इंग्लैंड की टीम ने चकनाचूर कर दिया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 15 साल में चौथा बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच हार गई है. साल 2010 से लेकर अभी तक ऑस्ट्रेलिया को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच में सिर्फ इंग्लैंड और भारत के खिलाफ ही हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के खिलाफ दो और भारत के खिलाफ भी इतने ही बॉक्सिंग-डे टेस्ट गंवाए हैं.

मेलबर्न में हो गया बड़ा ‘खेला’

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए एशेज 2025-26 सीरीज के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया से बदला लेते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ, ब्रिस्बेन और एडिलेड में शुरुआत के लगातार 3 टेस्ट मैच जीतकर इस एशेज सीरीज पर पहले ही कब्जा जमा लिया था. अब इंग्लैंड की टीम ने अपनी इज्जत बचाते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में जीत दर्ज कर ली है. एशेज 2025-26 सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच 4 से 8 जनवरी 2026 तक सिडनी में खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source


15 साल में चौथा बॉक्सिंग-डे टेस्ट हारा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिसंबर 2010 से लेकर दिसंबर 2025 तक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर चौथा बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच गंवा दिया है. 26 से 30 जनवरी 2010 तक खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 157 रन से हराया था. इसके बाद 26 से 30 जनवरी 2018 तक खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराया. फिर 26 से 30 जनवरी 2020 तक खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया. और अब इंग्लैंड की टीम ने 26 से 30 जनवरी 2026 तक खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हरा दिया है.



Source link