पाकिस्तान की टीम हर बार खिताबी जीत के सपने देखती है. इस बार भी पीसीबी ने फरवरी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप की खिताबी जीत के सपने देख लिए हैं. लेकिन इससे पहले ही टीम के मेन गेंदबाज शाहीन अफरीदी का बिग बैश लीग (BBL) के पहले सीजन में बंटाधार हो गया है. अब उनकी टी20 वर्ल्ड कप में भी वापसी मुश्किल नजर आ रही है. पहले अफरीदी मैदान में बेदम दिखे और घटिया प्रदर्शन देखने को मिला. इसके बाद इंजरी से खुद का बंटाधार कर लिया.
2 मैच में घटिया प्रदर्शन
बीबीएल में बेहद खराब प्रदर्शन शाहीन अफरीदी के लिए बिग बैश लीग का मौजूदा सीजन किसी बुरे सपने की तरह रहा है. उन्होंने लीग में अब तक 4 मैच खेले, जिनमें उनकी गेंदबाजी पूरी तरह बेअसर नजर आई. उन्हें इन 4 मुकाबलों में महज 2 विकेट नसीब हुए जबकि रन खूब लुटाए. पहले मैच में 43, दूसरे में 49, तीसरे में 35 जबकि चौथे मैच में 3 ओवर में 26 रन खर्च किए.
इंजरी के चलते बीच में छोड़ा मैच
शाहीन अफरीदी को मैदान पर लगी चोट लग गई. उन्हें बीच मैच में मैदान छोड़ना पड़ा. रिपोर्ट के अनुसार, उनके घुटने में चोट लगी है और वह बीबीएल से भी बाहर हो सकते हैं. चोट लगने के बाद अब उनकी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वापसी पर भी काले बादल मंडराने लगे हैं. पाकिस्तान टीम के लिए यह एक बड़ा झटका होगा. हालांकि, अभी उनकी इंजरी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
ये भी पढे़ं.. अविश्वसनीय: क्रिकेट इतिहास का सबसे सस्ता ‘पंजा’.. 0.22 की इकोनॉमी का असंभव रिकॉर्ड, रनों की भीख मांगते रहे बल्लेबाज
7 फरवरी से होगा टी20 वर्ल्ड कप का आगाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. भारत और श्रीलंका इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेंगे. भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 फरवरी को खेला जाएगा. टीम इंडिया का ऐलान टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए हो गया है. अब देखना दिलचस्प होगा कि शाहीन से इंजरी का साया अगले एक महीने में हट पाता है या नहीं.