रेड क्रॉस ने नईगढ़ी पोषण पुनर्वास केंद्र में बांटे कंबल: कड़ाके की ठंड में कुपोषित बच्चों के परिजनों को ठंड से बचाने की पहल – Mauganj News

रेड क्रॉस ने नईगढ़ी पोषण पुनर्वास केंद्र में बांटे कंबल:  कड़ाके की ठंड में कुपोषित बच्चों के परिजनों को ठंड से बचाने की पहल – Mauganj News


भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की नईगढ़ी उप शाखा ने कड़ाके की ठंड के बीच कंबल बांटे। उप शाखा ने पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में रह रहे बच्चों के परिजनों को ठंड से बचाव के लिए कंबल वितरित किए। इस सेवा कार्य का नेतृत्व उप शाखा के चेयरमैन उमाशंकर त्रिपाठी न

.

इस अवसर पर उप शाखा के चेयरमैन उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि शीतलहर के मौसम में जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना रेड क्रॉस की प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के परिजन अक्सर सीमित संसाधनों में रहते हैं, ऐसे में ठंड से सुरक्षा उनके लिए अत्यंत आवश्यक है।

स्वास्थ्य-पोषण के साथ परिजनों की सुरक्षा पर दिया जोर

कार्यक्रम में डॉ. सुदीव कुमार तिवारी ने स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बच्चों के उपचार के साथ-साथ उनके परिजनों का स्वस्थ और सुरक्षित रहना भी उतना ही जरूरी है। नेत्र सहायक बीएल तिवारी और पोषण प्रवर्तक आशीष खरे ने रेड क्रॉस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला प्रयास बताया।

रेड क्रॉस सोसाइटी की यह पहल न केवल जरूरतमंद परिवारों के लिए राहत लेकर आई, बल्कि समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को भी मजबूत करने का कार्य किया। कंबल वितरण के दौरान अस्पताल स्टाफ रविशंकर वर्मा, आशीष शुक्ला सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।



Source link