Last Updated:
सतना में तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के बीच अब लोग सिर्फ घर नहीं, बल्कि सुरक्षित माहौल भी तलाश रहे हैं. सीसीटीवी निगरानी, गेटेड एंट्री, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड और शांत वातावरण वाली कॉलोनियां परिवारों की पहली पसंद बन रही हैं. तो चालिए जानते हैं सतना की टॉप 5 रिहायशी इलाकों के बारे में जिन्होंने सुरक्षा के मामले में खास पहचान बनाई है.
तेजी से विकसित हो रहे सतना शहर में अब घर खरीदते समय लोगों की पहली प्राथमिकता सुरक्षा बन चुकी है. खासकर परिवार, महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक ऐसी कॉलोनियों की तलाश में हैं जहां 24×7 सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और शांत वातावरण मिले. इसी जरूरत ने शहर में कई सुरक्षित रिहायशी कॉलोनियों को पहचान दिलाई है.

बीते कुछ वर्षों में सतना में गेटेड कम्युनिटी का चलन तेजी से बढ़ा है. आधुनिक सुरक्षा सिस्टम, नियंत्रित प्रवेश और सुव्यवस्थित ढांचा लोगों को आकर्षित कर रहा है. यही कारण है कि कुछ कॉलोनियां अब सेफेस्ट कॉलोनी के तौर पर जानी जाने लगी हैं जहाँ रहना लोगों को मानसिक सुकून देता है.

223 पेप्टेक सिटी सतना की सबसे प्रसिद्ध और सुरक्षित गेटेड कॉलोनियों में गिनी जाती है. यहां अच्छी तरह रोशन सड़कें, नियमित पुलिस गश्त और 24×7 सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है. कम भीड़भाड़ और शांत माहौल के कारण निवासियों का कहना है कि यह इलाका रात के समय भी पूरी तरह सुरक्षित महसूस होता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

शेरगंज क्षेत्र में स्थित केपटाउन हाइट्स एक आधुनिक हाई-राइज़ अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स है. यह गेटेड कम्युनिटी 24×7 सुरक्षा कर्मियों, सीसीटीवी कैमरों, फायर फाइटिंग सिस्टम और वीडियो डोर सिक्योरिटी से लैस है. यहां रहने वाले लोग इसे सुरक्षित, शांत और सुव्यवस्थित आवासीय परिसर मानते हैं.

बद्री पुरम में स्थित लोटस सिटी विला और प्लॉट्स के लिए एक लोकप्रिय विकल्प बन चुकी है. यह पूरी तरह गेटेड कम्युनिटी है, जहां 24×7 सुरक्षा, सीसीटीवी निगरानी और चौड़ी सड़कों की सुविधा है. शांत वातावरण और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था इसे परिवारों की पहली पसंद बनाती है.

एमरल्ड ग्रीन्स टाउनशिप बद्री पुरम क्षेत्र में स्थित एक आधुनिक और सुरक्षित रिहायशी सोसाइटी है. पूरी कॉलोनी बाउंड्री वॉल से घिरी हुई है और नियंत्रित प्रवेश प्रणाली लागू है. आधुनिक सुविधाओं के साथ सख्त सुरक्षा इंतजाम इसे प्रीमियम और सुरक्षित टाउनशिप बनाते हैं.

रामा एनक्लेव को सतना की सबसे सुरक्षित और आधुनिक सोसायटियों में माना जाता है. मुख्य गेट पर सुरक्षा केबिन, प्रशिक्षित सुरक्षा गार्ड, 24×7 सीसीटीवी निगरानी और मजबूत बाउंड्री वॉल इसकी खास पहचान है जो निवासियों को पूर्ण सुरक्षा का भरोसा देती है.

सतना की ये कॉलोनियां यह साबित करती हैं कि अब शहर सिर्फ रिहायश नहीं बल्कि सुरक्षित जीवनशैली की ओर बढ़ रहा है. बेहतर सुरक्षा इंतजाम, आधुनिक सुविधाएं और शांत वातावरण इन कॉलोनियों को खास बनाते हैं.