सिवनी में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त: कोतवाली और यातायात विभाग ने सड़कों पर फैले बोर्ड हटाए; 12 वाहनों के चालान काटे – Seoni News

सिवनी में अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर पुलिस सख्त:  कोतवाली और यातायात विभाग ने सड़कों पर फैले बोर्ड हटाए; 12 वाहनों के चालान काटे – Seoni News


सिवनी शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों पर बढ़ते अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। शुक्रवार रात में कोतवाली पुलिस और यातायात विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से बारापत्थर क्षेत्र में कार्रवाई की। पॉलिटेक्निक रोड और बब

.

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि अक्सर दुकानदार अपनी दुकानों के विज्ञापन बोर्ड और सामान सड़क तक फैला देते हैं। इससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने पाया कि कई दुकानदारों ने सड़क की सीमा का उल्लंघन करते हुए अपने बोर्ड बाहर लगा रखे थे। पुलिस ने इन बोर्डों को हटवाया और संबंधित दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की।

यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाई।

वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की।

वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की।

अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, दर्जनों वाहनों पर जुर्माना

इसके साथ ही, सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के खिलाफ भी मोर्चा खोला गया। पॉलिटेक्निक और बबरिया रोड पर ग्राहकों की ओर से अव्यवस्थित ढंग से खड़े किए गए वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति निर्मित हो रही थी। टीम ने मौके पर ही दर्जनों ऐसे वाहनों पर जुर्माना लगाया।

इस अभियान का नेतृत्व कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी और यातायात प्रभारी विजय बघेल ने किया। अधिकारियों ने दुकानदारों और आम जनता को स्पष्ट शब्दों में समझाइश दी कि वे यातायात नियमों का पालन करें। उन्होंने कहा कि सड़कें आवाजाही के लिए हैं, अतिक्रमण के लिए नहीं। दुकानों के बाहर बोर्ड रखने और अव्यवस्थित पार्किंग से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।

नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाया गया, तो और भी सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल और यातायात विभाग का स्टाफ मौजूद रहा। प्रशासन की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया।



Source link