सीहोर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने 11 महीने 11 दिन बाद शनिवार देर शाम जिले की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इस कार्यकारिणी में कुल 28 पदाधिकारी शामिल हैं।
.
घोषित कार्यकारिणी में 7 महिलाएं शामिल हैं। भाजपा ने सभी गुटों को साधने का प्रयास किया है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री और 8 मंत्री पद शामिल किए गए हैं।
महामंत्री के रूप में जितेंद्र गौड़, तारा कटारिया और पंकज गुप्ता को जिम्मेदारी दी गई है। आशीष पचौरी को कार्यालय मंत्री, प्रीतेश राठौर को मीडिया प्रभारी और पवन जैन को सह-मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया है।
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी ने नरेश मेवाड़ा को 16 जनवरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया था।
कार्यकारिणी में अन्य प्रमुख पदाधिकारियों में अतुल शर्मा, धारा सिंह पटेल, कैलाश सुराना, राजेंद्र राजपूत, प्रेमनारायण मीना, ओम पटेल, रूपेश राठौर और आनंद पटेल को उपाध्यक्ष बनाया गया है। लाल सिंह चौहान, राजेश पाल, गिरीश सोलंकी, बलवंत सिंह परमार, अलका चौहान, सविता जयसिंह ठाकुर, दिनेश मेवाड़ा और प्रीति सोनी मंत्री पद पर नियुक्त किए गए हैं।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी हेमतला विजेंद्र परमार को दी गई है, जबकि शिवम सोनी और अनिता ठाकरे सह-कोषाध्यक्ष होंगे। उमेश शर्मा और गिरिजा कुशवाह को सह-कार्यालय मंत्री तथा अनुपम गौड़ को आईटी प्रभारी बनाया गया है।