सीहोर में सीजन का सबसे घना कोहरा: विजिबिलिटी कम हुई, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज – Sehore News

सीहोर में सीजन का सबसे घना कोहरा:  विजिबिलिटी कम हुई, न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज – Sehore News


सीहोर जिले में शनिवार को इस सीजन का सबसे घना कोहरा छाया रहा। इसके कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई, जिससे सड़कों पर 30 फीट से आगे देखना भी मुश्किल हो गया। जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय सड़कों पर वाहनों की आवाजाही का

.

जानकारी के अनुसार, इस सीजन का सबसे न्यूनतम तापमान 17 दिसंबर को 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बीते पांच दिनों के तापमान पर गौर करें तो 22 दिसंबर को 7.5, 23 दिसंबर को 6.5, 24 दिसंबर को 7.0, 25 दिसंबर को 7.0 और 26 दिसंबर को 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया था।

मौसम विभाग ने बताया है कि आगामी दिनों में ठंड का प्रभाव और बढ़ेगा। वर्तमान में हवाओं की दिशा उत्तर से बनी हुई है, जिसके कारण ठंडी और बर्फीली हवाएं लगातार सीहोर में प्रवेश कर रही हैं। इससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

देखें तस्वीरें



Source link