उन्नाव गैंगरेप में उम्रकैद के अपराधी बीजेपी नेता कुलदीप सेंगर की जमानत व पीड़िता को जेल भेजने के विरोध में युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष शेरसिंह चौहान के नेतृत्व में युवक कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
.
चौहान ने बताया कि घट्टिया में हुए इस विरोध प्रदर्शन में ‘उन्नाव गैंगरेप पीड़िता को इंसाफ दो, कुलदीप सिंह दोषी है, जमानत नहीं सजा दो, जैसे नारे लिखे पोस्टर हाथों में लेकर नारे लगाए तथा सेंगर की जमानत पर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष प्रितेश शर्मा, महासचिव रेणुका गांधी, राज रोहित सोलंकी, कौशल गरासिया, सत्या सोलंकी, रमेश मंडलोई, हरलाल मालवीय आदि मौजूद थे।