Ashes Series Steve Smith: ऑस्ट्रेलिया के कार्यवाहक कप्तान स्टीव स्मिथ ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर एशेज 2025-26 के चौथे टेस्ट में हार के बाद अपनी भड़ास निकाली है. नियमित कप्तान पैट कमिंस की अगुआई में कमान संभालने वाले स्मिथ ने मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच की बुराई करते हुए कहा कि यह बॉलर्स के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद थी. चौथा टेस्ट दो दिन के अंदर खत्म हो गया. इंग्लैंड ने दूसरे दिन 175 रन का टारगेट चेज करके जनवरी 2011 के बाद ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली जीत हासिल की.
दो दिनों में 36 विकेट गिरना बहुत ज्यादा था: स्मिथ
पहले दिन 20 विकेट गिरे. इसके बाद दूसरे दिन 16 विकेट और गिरे. इस तरह मैच 2 दिन में समाप्त हो गया और कुल 36 विकेट गिरे. यह ऐसा सातवां एशेज मैच बन गया जो 2 दिनों के अंदर समाप्त हो गया. खेल खत्म होने के बाद स्मिथ पिच से बिल्कुल भी खुश नहीं थे और उन्होंने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की. ऑस्ट्रेलिया के स्टैंड-इन कप्तान ने कहा कि दो दिनों में 36 विकेट गिरना बहुत ज्यादा था और कहा कि पिच पर कम घास होने से हालात थोड़े आसान हो सकते थे.
स्मिथ ने जताई निराशा
स्मिथ ने कहा, ”हां, मुझे लगता है कि थोड़ा ज्यादा. यह मुश्किल था, कोई भी सच में अंदर नहीं जा सका. मुझे लगता है कि जब आप दो दिनों में 36 विकेट देखते हैं, तो यह शायद बहुत ज्यादा है. तो शायद यह उससे थोड़ा ज्यादा हुआ जितना वे (क्यूरेटर) चाहते थे. शायद अगर हम इसे (घास) 8mm तक कम कर दें, तो यह लगभग सही हो सकता है.”
ये भी पढ़ें: WTC Points Table: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार, पॉइंट्स टेबल में भारत के करीब पहुंचा इंग्लैंड
50-60 रन पीछे रह गया ऑस्ट्रेलिया: कप्तान
स्मिथ ने यह भी कहा कि दोनों पारियों में एक्स्ट्रा 50-60 रन ऑस्ट्रेलिया को मुकाबले में बनाए रख सकते थे और उन्होंने टॉप ऑर्डर में उनके अग्रेसिव इरादे के लिए इंग्लैंड को क्रेडिट दिया. स्मिथ ने आगे कहा, ”यह मुश्किल था, जाहिर है बहुत जल्दी खत्म होने वाला मैच था. अगर हम दोनों पारियों में एक्स्ट्रा 50 या 60 रन बना लेते, तो शायद आखिर में हम मुकाबले में होते. मुझे लगता है कि पूरे मैच में इसका काफी असर हुआ, बस शायद आज जब उनके टॉप ऑर्डर के कुछ जोरदार शॉट्स के बाद बॉल नरम हुई, तो इसका असर थोड़ा कम होने लगा. लेकिन उसके बिना भी मुझे लगता है कि यह अभी भी बहुत कुछ देने वाला था.”
ये भी पढ़ें: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड… 97 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, होमग्राउंड पर फजीहत
5468 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया में जीता इंग्लैंड
मेलबर्न में पहले दिन गिरे 20 विकेट गिरे. 1951 में एडिलेड ओवल में गिरे 22 विकेट के बाद ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा थे. इस वजह से पिच फैंस और क्रिकेट पंडितों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है और आने वाले दिनों में भी ऐसा ही रहने की उम्मीद है. इस बीच इंग्लैंड ने आखिरकार 5468 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज की और व्हाइटवॉश से बच गया. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा.