2 दिन में मैच खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया को होगा 600000000 रुपए का नुकसान

2 दिन में मैच खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया को होगा 600000000 रुपए का नुकसान


Last Updated:

Ashes 2025-2026: एशेज सीरीज 2025-26 का चौथा टेस्ट मैच सिर्फ 2 दिन में खत्म हो गया. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच यह मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. ऐसे में अब दो दिन में मैच खत्म होने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान उठाना पड़ा सकता है.

दो दिन में मैच खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया को भारी नुकसान

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट 2 दिन में खत्म हो गया. 26 दिसंबर को बॉक्सिंग डे के मौके पर शुरू हुए इस मैच में पहले ही दिन 20 विकेट गिर गए थे. इसके बाद खेल के दूसरे दिन इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया ने 175 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे उसने लंच के बाद 6 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. सिर्फ 2 दिन में मैच खत्म होने के बाद पूरी दुनिया में मेलबर्न की पिच और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की जमकर आलोचना हो रही है.

पिच को लेकर हुई फजीहत के साथ ऑस्ट्रेलिया को एक और तगड़ा झटका लगा है. स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक 2 दिन में मैच खत्म होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को करीब 60 करोड़ रुपए का नुकसान होगा. ये नुकसान स्टेडियम में मैच देखने आने वाले दर्शकों से होने वाली टिकट बिक्री के अलावा ब्रॉडकास्टिंग और विज्ञापन से मिलने वाली रकम से होने वाला है. मेलबर्न से पहले पर्थ में भी सिर्फ 2 दिन में मैच खत्म होने के कारण ऑस्ट्रेलिया को आर्थिक रूप से भारी नुकसान उठाना पड़ा.

इंग्लैंड को 14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया में मिली जीत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में जीत के साथ ही इंग्लैंड की टीम ने 14 साल के सूखे को भी खत्म किया. इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2011 में ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराया था. 14 सालों में इंग्लैंड को इस जीत के लिए 18 मैचों का इंतजार करना पड़ा. सिर्फ इतना ही नहीं, इंग्लैंड ने 2010 के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया को बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हराया.

वहीं मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया था. पहले बैटिंग करते हुए मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 152 रन बनाए थे. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम भी सिर्फ 110 रन बनाकर सिमट गई. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रनों की बढ़त मिली, लेकिन दूसरी पारी में कंगारु टीम सिर्फ 132 रन ही बना पाई, जिसमें इग्लैंड को चौथी पारी में 175 रनों का टारगेट मिला.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

2 दिन में मैच खत्म होने से ऑस्ट्रेलिया को होगा 600000000 रुपए का नुकसान



Source link