20992 रन, 316 विकेट… 15 साल का संघर्ष, क्रिकेट के 2 दिग्गजों का ख्वाब आखिरकार पूरा

20992 रन, 316 विकेट… 15 साल का संघर्ष, क्रिकेट के 2 दिग्गजों का ख्वाब आखिरकार पूरा


Ashes Series: इंग्लैंड ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट मैच में जीत मिल गई है. उसने एशेज सीरीज के चौथे मुकाबले को मेलबर्न में 4 विकेट से अपने नाम किया. बॉक्सिंग डे टेस्ट 2 दिनों में ही समाप्त हो गया और इस दौरान कुल 36 विकेट गिरे. इंग्लैंड ने 5468 दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट जीत दर्ज की और व्हाइटवॉश से बच गया. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला सिडनी में 4 जनवरी से खेला जाएगा. मेलबर्न में मिली जीत ने इंग्लैंड के दो दिग्गजों का ख्वाब पूरा कर दिया.

दिग्गजों को ऑस्ट्रेलिया में मिली पहली जीत

ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड को पिछली जीत जनवरी 2011 में मिली थी. उसके बाद लगातार 18 मैचों में उसे सफलता नहीं मिली. मेलबर्न टेस्ट में मिली जीत इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दिग्गज बल्लेबाज जो रूट की ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट जीत है. जो रूट को ऑस्ट्रेलिया में 18 टेस्ट खेलने के बाद पहली जीत मिली है, जबकि स्टोक्स को 13 टेस्ट बाद ऑस्ट्रेलिया में पहली जीत मिली है.रूट मौजूदा एशेज सीरीज में शतक लगाकर ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कभी शतक न लगा पाने के अनचाहे रिकॉर्ड से भी उबर गए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


रूट और स्टोक्स का टेस्ट में गजब रिकॉर्ड

जो रूट ने 2012 में टेस्ट डेब्यू किया था. वहीं, स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए अपना पहला टेस्ट मैच 2013 में खेला था. दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में कुल 20992 रन बनाने के साथ-साथ 316 विकेट भी लिए. रूट के 162 टेस्ट मैचों में 13777 रन हैं. उन्होंने 73 विकेट भी लिए हैं. वहीं स्टोक्स ने 119 टेस्ट में 7215 रन बनाने के साथ-साथ 243 विकेट झटके हैं.

ये भी पढ़ें: मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड… 97 साल बाद टेस्ट क्रिकेट में हुआ ऐसा, होमग्राउंड पर फजीहत

स्टोक्स ने जीत के बाद क्या कहा?

स्टोक्स ने टेस्ट में जीत के बाद कहा,”जीत सच में बहुत अच्छी लग रही है. सभी ने इसके लिए बहुत मेहनत की है. यह जीत बेहद खास है. हम सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि बहुत से लोगों के लिए खेलते हैं. दुनिया में हम कहीं भी जाएं, हमें जबरदस्त समर्थन मिलता है. शोर, नारे, लगाते हैं. हम सभी इसे सुनते और महसूस करते हैं. मुझे पता है कि हमारे बहुत से फैन अभी उत्साहित होंगे.”

ये भी पढ़ें: क्रिकेट जगत में पसरा मातम… मैच शुरू होने से ठीक पहले कोच की मौत, सदमे में कैपिटल्स की टीम

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था. ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 152 रन पर सिमट गई थी. इंग्लैंड पहली पारी में 110 रन पर ऑल आउट होकर 42 रन से पिछड़ी थी. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया 132 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को जीत के लिए 175 का लक्ष्य मिला था. इंग्लैंड ने 6 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीता. मैच में 7 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोश टंग प्लेयर ऑफ द मैच रहे.



Source link