‘वनडे फॉर्मेट’ में खेली जाने वाली List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड श्रीलंका के महान गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के नाम पर नहीं, बल्कि किसी अन्य दिग्गज गेंदबाज के नाम पर दर्ज है. लिस्ट A क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल (ODI) मैच और अलग-अलग देशों में होने वाले घरेलू वनडे कॉम्पिटिशन के मैचों के रिकॉर्ड भी शामिल होते हैं. ऐसे में एक महान गेंदबाज का List-A क्रिकेट रिकॉर्ड बहुत ही हैरान करने वाला है.
881 विकेट और 3.89 का इकोनॉमी रेट
भले ही मुथैया मुरलीधरन ने वनडे इंटरनेशनल (ODI) में सबसे ज्यादा 534 विकेट चटकाए हैं. हालांकि फिर भी वह एक मामले में बहुत पीछे हैं. List-A क्रिकेट में जब सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात होती है, तो उसमें टॉप पर मुथैया मुरलीधरन का नाम नहीं, बल्कि पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का नाम आता है. वसीम अकरम के नाम List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा 881 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. वसीम अकरम ने 594 List-A मैचों में 3.89 की इकोनॉमी रेट के साथ 881 विकेट चटकाए हैं.
मुरलीधरन नहीं… ये गेंदबाज है किंग
वसीम अकरम ने List-A क्रिकेट में 12 बार 5 विकेट हॉल झटके हैं. वसीम अकरम का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 10 रन देकर 5 विकेट हासिल करना रहा है. साउथ अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज एलन डोनाल्ड List-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं. एलन डोनाल्ड ने 458 List-A मैचों में 3.92 की इकोनॉमी रेट के साथ 684 विकेट चटकाए हैं. तीसरे नंबर पर श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन काबिज हैं. मुथैया मुरलीधरन ने 453 List-A मैचों में 3.85 की इकोनॉमी रेट के साथ 682 विकेट चटकाए हैं.
वसीम अकरम के रिकॉर्ड्स कमाल के
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने इसके अलावा इंटरनेशनल क्रिकेट में 916 विकेट झटके हैं. वसीम अकरम ने 104 टेस्ट मैचों में 414 विकेट लेने के अलावा 2898 रन भी बनाए हैं. वसीम अकरम ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 356 मैच खेलते हुए 502 विकेट चटकाए हैं. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में वसीम अकरम के बल्ले से 3717 रन भी निकले हैं.