Last Updated:
Ashes 2025-26 England 1st Win: एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया. मेलबर्न में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड ने ये जीत हासिल की. इंग्लैंड की टीम 15 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर बॉक्सिंग डे टेस्ट में हराने में सफर रही है. तस्वीरों में देखें इंग्लैंड की जीत की कहानी.
एशेज सीरीज 2025-26 के चौथे टेस्ट मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराकर अपनी प्रतिष्ठा बचा ली. मैच में दूसरे दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर इंग्लैंड ने 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज में पहली जीत हासिल की.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया यह टेस्ट मैच सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया. मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम सिर्फ 152 रन बनाकर सिमट गई.

पहली बारी के जवाब में इंग्लैंड की टीम भी सिर्फ 110 रन ही बना पाई. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 42 रनों की बढ़त मिली, लेकिन दूसरी मेजबान टीम टीम सिर्फ 132 रन पर सिमट गई, जिससे इंग्लैंड को सिर्फ 175 रनों का लक्ष्य मिला.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 18 हार के सिलसिले को खत्म कर दिया. ऑस्ट्रेलिया में इंग्लैंड की टीम को इससे पहले आखिरी जीत साल 2011 में मिली थी. यही कारण है मेलबर्न में एशेज सीरीज 2024-26 में मेहमान टीम को मिली ये जीत ऐतिहासिक बन गया.

एशेज सीरीज 2025-26 में जीत से पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 14 साल पहले जनवरी 2011 में सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पारी और 83 रनों से हराया था. इस जीत के साथ ही इंग्लैंड एशेज पर भी अपना कब्जा किया था. इसके बाद से इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया में लगातार 18 टेस्ट मैच हारी और अब 19वें मैच में उसे जीत मिली.

सिर्फ इतना ही नहीं, इंग्लैंड की टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में अपने 15 सालों के सूखे को भी खत्म किया. इंग्लैंड की टीम आखिरी बार 2010 में इंग्लैंड को उसके घर में खेले गए बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में हराया था. इस तरह मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड एशेज गंवाने के बाद दमदार वापसी की है.