CM यादव का 4 जनवरी को बुरहानपुर दौरा: जिला अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट समेत कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे – Burhanpur (MP) News

CM यादव का 4 जनवरी को बुरहानपुर दौरा:  जिला अस्पताल की क्रिटिकल केयर यूनिट समेत कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण करेंगे – Burhanpur (MP) News



मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 4 जनवरी को बुरहानपुर दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान वे जिले में कई निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इनमें जिला अस्पताल में 16.5 करोड़ रुपए की लागत से बनी क्रिटिकल केयर यूनिट भी शामिल है।

.

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला और पुलिस प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। शनिवार को कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने रेणुका कृषि उपज मंडी में प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन और हेलीपैड सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर सिंह ने सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने टेंट व्यवस्था, साउंड, पेयजल, बैरिकेडिंग, बिजली आपूर्ति, पार्किंग और आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा।

इस दौरान अपर कलेक्टर वीरसिंह चौहान, नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव, एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ और सिटी मजिस्ट्रेट राजेश पाटीदार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



Source link