Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: डॉ. मोहन यादव आज सतना जिले के एकदिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान मुख्यमंत्री विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन करेंगे और बड़ी संख्या में हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ भी वितरित करेंगे. सतना दौरे को लेकर प्रशासन और भाजपा संगठन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. मुख्यमंत्री का यह दौरा विकास, स्वास्थ्य और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. सीएम के दौरे में सबसे अहम कार्यक्रम सतना मेडिकल कॉलेज की नई अस्पताल इमारत का भूमिपूजन है. इससे आने वाले समय में विंध्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. इसके साथ ही आईएसबीटी कार्यक्रम में कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी सतना को मिलेगी. मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट है. कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं यातायात व्यवस्था को भी सुचारू रखने के निर्देश दिए गए हैं.
December 27, 202507:56 IST
भोपाल में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे शुरू होगी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शामिल होंगे. बैठक में मौजूदा राजनीतिक हालात और सरकार के खिलाफ आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा. मनरेगा को हटाकर नए वीबी-जी रामजी (ग्रामीण) कानून लागू किए जाने के बाद यह बैठक बुलाई गई है. बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कर्नाटक पीसीसी अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे.
December 27, 202507:54 IST
बाबा महाकाल का आज का श्रंगार

December 27, 202507:47 IST
राजधानी के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती
राजधानी के 25 इलाकों में आज बिजली कटौती होगी. मेंटेनेंस कार्य के चलते 4 से 6 घंटे तक बिजली नहीं रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक जेपी नगर, निशातपुरा, आरिफ नगर, फिरदोश नगर, शीतला नगर, श्री नगर, सरदार नगर, नारियलखेड़ा में पावर सप्लाई बंद रहेगी. सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक रिसालदार कॉलोनी, शक्तिनगर, छोला नाका इलाके में भी पावर कट होगा. सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बागसेवनिया, उत्सव परिसर, लक्ष्मी परिसर, जाटखेड़ा, बाग मुगालिया नई बस्ती, गुलाबी नगर, तुलसी विहार इलाके में कटौती होगी. सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिशकुंज-4, विराशा हाइट्स इलाके में पावर कट रहेगा.