Video: रोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी से ली विदाई, अब इस दिन खेलेंगे ODI मैच, जमकर बरसेंगे शतक!

Video: रोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी से ली विदाई, अब इस दिन खेलेंगे ODI मैच, जमकर बरसेंगे शतक!


भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 सीजन से विदाई ले ली है. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में दो-दो मैच खेले और उसमें बेहतरीन प्रदर्शन किया. रोहित शर्मा ने इस दौरान एक शतक ठोका है. वहीं, विराट कोहली ने एक शतक व अर्धशतक जड़ा है.

रोहित और विराट ने विजय हजारे ट्रॉफी से ली विदाई

विराट कोहली और रोहित शर्मा शुक्रवार को बेंगलुरु और जयपुर से निकलते हुए दिखे. इन दोनों ही बल्लेबाजों ने विजय हजारे ट्रॉफी में अपने कोटे के दो-दो मैच खेल लिए हैं. विराट कोहली और रोहित शर्मा अब अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. सोशल मीडिया पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के अलग-अलग वीडियो भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


विराट कोहली को फैंस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर देखा

विराट कोहली ने 15 साल के गैप के बाद विजय हजारे ट्रॉफी वनडे टूर्नामेंट में दिल्ली के लिए खेला और अपने बेहतरीन प्रदर्शन से फैंस का भरपूर मनोरंजन किया. बेंगलुरु में शुक्रवार को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में विराट कोहली ने दिल्ली की तरफ से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 61 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए. विराट कोहली ने इससे पहले आंध्र के खिलाफ बुधवार 24 दिसंबर को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में शतक जड़ते हुए 101 गेंद पर 131 रन बनाए थे. विराट कोहली अब विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन से विदा ले चुके हैं. विराट कोहली को फैंस ने बेंगलुरु एयरपोर्ट पर देखा और उनके जाने से पहले सभी लोग भारतीय दिग्गज की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे.

रोहित शर्मा जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे

इस बीच विजय हजारे ट्रॉफी के इस सीजन में रोहित शर्मा का प्रदर्शन भी काफी यादगार रहा है. रोहित शर्मा ने बुधवार 24 दिसंबर को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सिक्किम के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए 94 गेंदों में शानदार 155 रन बनाए. रोहित शर्मा ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से दर्शकों को रोमांचित कर दिया और मुंबई को एक शानदार जीत दिलाई. हालांकि उत्तराखंड के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा जीरो पर आउट हो गए. रोहित शर्मा जब जयपुर एयरपोर्ट पर दिखे तो सभी लोग उन्हें देखने के लिए बेताब नजर आए. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी, जिसमें रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे.





Source link