Last Updated:
Niwari News: निवाड़ी में गुंदरई सीमांकन विवाद में कुशवाहा समाज के नेताओं ने मंत्री-कलेक्टर की गाड़ी रोकी थी. इसके जवाब में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया. इस प्रकरण को लेकर जिले में राजनीति गरमा गई है. जानें मामला…
रिपोर्ट: हृदेश तिवारी
Niwari News: मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में ओरछा के गुंदरई क्षेत्र में भूमि सीमांकन विवाद को लेकर कल छिड़ा हंगामे में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की. कुशवाहा समाज के नेताओं ने प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा और निवाड़ी कलेक्टर की गाड़ी को जबरन रोककर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसके जवाब में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत विभिन्न धाराओं में सात नाम दर्ज कर आधा दर्जन से अधिक पर मुकदमा दर्ज कर लिया.
यह कार्रवाई कलेक्टर कार्यालय के बाहर हुए धरना-प्रदर्शन के बाद की गई, जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर भी झूमाझटका किया था. जानकारी के अनुसार, गुंदरई क्षेत्र के किसान नेता भूमि सीमांकन में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लंबे समय से आंदोलन चला रहे हैं. कल यानी 27 दिसंबर को कलेक्टर कार्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा शासकीय कार्यक्रम के लिए जा रहे थे, तभी कुशवाहा समाज के नेताओं ने उनकी एसयूवी को घेर लिया.
इन नेताओं पर केस
कलेक्टर की गाड़ी को भी रोका गया, जिससे कार्यक्रम में देरी हुई. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी, धक्कामुक्की और हंगामा मचाने की घटनाएं हुईं. भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुशवाहा ने नेतृत्व किया, जबकि अन्य नेताओं में गंगाराम कुशवाहा (राधापुर), प्रीतम कुशवाहा, संजीव केसरिया (झांसी), सुनील राजपूत (आजादपुरा) शामिल थे. पुलिस ने इनके अलावा अन्य आधा दर्जन लोगों पर भी निशाना साधा.
निवाड़ी थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 132 (सरकारी कार्य में बाधा), 126(2) (अवैध सभा), 121(1)3(5) (राजद्रोह से संबंधित) समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया. एसपी ने बताया, “प्रदर्शन का अधिकार संवैधानिक है, लेकिन सरकारी वाहनों को रोकना और पुलिस पर हमला अपराध है. जांच पूरी होने पर आगे कार्रवाई होगी.” आरोपी नेताओं ने कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध बताया. प्रमोद कुशवाहा ने कहा, “हम सीमांकन में भ्रष्टाचार उजागर कर रहे थे, पुलिस का यह दमनकारी रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है.”
About the Author
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें