Last Updated:
Pakistan announce Squad For T20I Series: पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और मोहम्मद रिजवान को टीम में नहीं चुना, शादाब खान की वापसी हुई है. वर्ल्ड कप से पहले इन सबको टीम से बाहर रखना हैरान करने वाला है.
नई दिल्ली. टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम के वर्ल्ड कप खेलने का सपना टूट सकता है. वनडे टीम के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी और 20 ओवर के फॉर्मेट में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हारिस रऊफ को भी झटका लगा है. रविवार (28 दिसंबर) को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चयनकर्ताओं ने अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए टीम में तीनों को जगह नहीं दी है.
इन तीनों के अलावा पूर्व वनडे और टी20 कप्तान मोहम्मद रिजवान को भी टी20 टीम में नहीं चुना गया है. ये चारों खिलाड़ी इन दिनों बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेल रहे हैं और टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया में ही रहेंगे, लेकिन स्पिन ऑलराउंडर शादाब खान को टीम में शामिल किया गया है. 27 साल के शादाब ने आखिरी बार 1 जून 2025 को लाहौर में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के लिए टी20 मैच खेला था. अनकैप्ड विकेटकीपर-बल्लेबाज ख्वाजा नफाय को पहली बार विदेशी सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है.
A few surprises as Pakistan reveal their squad for the upcoming T20I series with Sri Lanka 👀https://t.co/jo7y27PpnK