सबसे ज्यादा 150+ रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

सबसे ज्यादा 150+ रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड, रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका


भारत के महान ओपनर ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अब न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज में खेलते नजर आएंगे. बता दें कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज 11 जनवरी से 18 जनवरी तक खेली जाएगी. इस ODI सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के निशाने पर एक प्रचंड वर्ल्ड रिकॉर्ड होगा. भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे इंटरनेशनल सीरीज के तीन मैच 11, 14 और 18 जनवरी को क्रमश: वडोदरा, इंदौर और नागपुर में खेले जाएंगे.

रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका

रोहित शर्मा के पास न्यूजीलैंड के खिलाफ इस तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज के दौरान एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किसी भी एक मैच में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे. रोहित शर्मा इसी के साथ ही 50 ओवर के फॉर्मेट (घरेलू +इंटरनेशनल) में सबसे ज्यादा 10 बार 150+ रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


सबसे ज्यादा 150+ रन की पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के साथ बराबरी पर हैं. रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर के नाम फिलहाल 50 ओवर के फॉर्मेट (घरेलू +इंटरनेशनल) में सबसे ज्यादा 9-9 बार 150+ रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है. रोहित शर्मा अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किसी भी एक मैच में 150 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेलते हैं, तो वह डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड बना देंगे.

सचिन और विराट ने 5-5 बार किया ये कमाल

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और क्रिस गेल ने 5-5 बार 50 ओवर के फॉर्मेट में 150+ रन की पारी खेलने का कारनामा किया था. बता दें कि रोहित शर्मा ने फिलहाल 279 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 49.21 की औसत से 11516 रन बनाए हैं, जिसमें 33 शतक और 61 अर्धशतक शामिल हैं. रोहित शर्मा के नाम वनडे इंटरनेशनल किकेट में तीन दोहरे शतक जड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा का हाईएस्ट स्कोर 264 रन है.



Source link