सारी अटकलें बकवास, गंभीर ही बने रहेंगे टेस्ट कोच, BCCI ने अचानक कर दिया सब कुछ साफ

सारी अटकलें बकवास, गंभीर ही बने रहेंगे टेस्ट कोच, BCCI ने अचानक कर दिया सब कुछ साफ


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से हटाए जाने वाली सभी अटकलों को खारिज कर दिया है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अब सब कुछ साफ कर दिया है. बोर्ड के मुताबिक गौतम गंभीर ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बने रहेंगे. बता दें कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पिछले महीने नवंबर में टीम इंडिया को अपने ही घर में 0-2 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी.

गंभीर ही बने रहेंगे टेस्ट कोच

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद से ही गौतम गंभीर की टेस्ट कोचिंग पर बड़े-बड़े सवाल उठने लगे थे. पिछले कुछ दिनों से अटकलें चल रही थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से हटाना चाहती है और इसके लिए बोर्ड ने वीवीएस लक्ष्मण से अनौपचारिक रूप से बातचीत भी की है. बीसीसीआई ने हालांकि इन खबरों को बकवास बताया है.

Add Zee News as a Preferred Source


BCCI ने अचानक कर दिया सब कुछ साफ

यह भी दावा किया गया था कि वीवीएस लक्ष्मण ने BCCI के टेस्ट कोचिंग के प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है और वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख के रूप में खुश हैं. हालांकि अब एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक BCCI ने टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से गौतम गंभीर को हटाने और जिम्मेदारी को वीवीएस लक्ष्मण को सौंपने की खबरों को आधारहीन बताया है.

गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुताबिक गौतम गंभीर ODI और T20I की तरह टेस्ट फॉर्मेट के हेड कोच भी बने रहेंगे. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक है, लेकिन अगर टीम इंडिया आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीदों पर खरा नहीं उतरती है तो इस पर दोबारा विचार किया जा सकता है. गौतम गंभीर का ODI और T20I में कोच के रूप में अच्छा रिकॉर्ड रहा है. ODI फॉर्मेट में टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी और T20I में एशिया कप जीती है, लेकिन टेस्ट में खासकर भारत की धरती पर, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप उनकी कोचिंग पर सवाल है.



Source link