1 ओवर में पड़ गए 19 रन, शाहीन अफरीदी के टैलेंट की खुल गई पोल, बल्लेबाज ने उड़ा दी धज्जियां

1 ओवर में पड़ गए 19 रन, शाहीन अफरीदी के टैलेंट की खुल गई पोल, बल्लेबाज ने उड़ा दी धज्जियां


पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी के टैलेंट की पोल बिग बैश लीग में खुल गई है. एक 25 साल के बल्लेबाज ने पाकिस्तान के इस खतरनाक तेज गेंदबाज की धज्जियां उड़ाकर रख दी है. शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 19 रन पड़ गए. शाहीन अफरीदी के इस ओवर में बल्लेबाजों ने 4,1,2,4,4,4 रन ठोक दिए. यह घटना ऑस्ट्रेलिया में जारी बिग बैश लीग (2025-26) के एक मैच की है, जिसमें ब्रिस्बेन हीट बनाम एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीमें आमने-सामने थी.

शाहीन अफरीदी के टैलेंट की खुल गई पोल

दरअसल, ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर शनिवार को एडिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिस्बेन हीट के बीच बिग बैश लीग (2025-26) का मैच खेला गया. इस मैच में ब्रिस्बेन हीट के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने महज 1 ओवर में अंदर ही 19 रन लुटा दिए. हुआ यूं कि ब्रिस्बेन हीट के 180 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम ने 11 ओवर तक 3 विकेट गंवाकर 84 रन बना लिए थे. इसके बाद 12वें ओवर में शाहीन अफरीदी गेंदबाजी के लिए आए, जिन पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाजों ने हमला बोल दिया.

Add Zee News as a Preferred Source


1 ओवर में पड़ गए 19 रन

ब्रिस्बेन हीट के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के इस ओवर में उनकी पहली ही गेंद पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट ने चौथा जड़ दिया. इसके बाद शाहीन अफरीदी के इसी ओवर में उनकी चौथी, पांचवीं और छठी गेंद पर एडिलेड स्ट्राइकर्स के बल्लेबाज हैरी मैनेंटी ने लगातार तीन चौके जड़ दिए. इस ओवर की अन्य दो गेंदों पर 3 रन बने थे. इस तरह पाकिस्तान के प्रीमियम फास्ट बॉलर शाहीन अफरीदी ने 1 ओवर में 19 रन लुटा दिए.

ब्रिस्बेन हीट ने 7 रन से जीता मैच

भले ही शाहीन अफरीदी के 1 ओवर में 19 रन पड़ गए, लेकिन ब्रिस्बेन हीट ने 7 रन से यह मैच जीत लिया. इस मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया और ब्रिस्बेन हीट को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. ब्रिस्बेन हीट ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 179 रन बनाए और एडिलेड स्ट्राइकर्स को जीत के लिए 180 रन का टारगेट दिया.जवाब में एडिलेड स्ट्राइकर्स की टीम 19.5 ओवर में 172 रन पर ऑल आउट हो गई.



Source link