49 रन पर टीम ढेर, LSG के स्टार का कातिलाना बॉलिंग से तहलका, कौड़ियों में मिला

49 रन पर टीम ढेर,  LSG के स्टार का कातिलाना बॉलिंग से तहलका, कौड़ियों में मिला


Last Updated:

Anrich Nortje IPL 2026 LSG: साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया ने SA20 में कातिलाना गेंदबाजी से तहलका मचाया. सनराइजर्स ईस्टर्न केप से खेल रहा यह पेसर पार्ल रॉयल्स के बालेल्बाजों पर कहर बनकर टूटा और पूरी टीम को सिर्फ 49 रन पर ढेर कर दिया. उनके इस प्रदर्शन से आईपीएल फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स को काफी खुशी हुई होगी, क्योंकि आगामी सीजन से पहले LSG ने उन्हें बेस प्राइस में खरीदा था.

एनरिक नॉर्खिया आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स को एक बड़ा मैच विनर बेस प्राइस पर ही मिल गया. इसी स्टार ने आगामी सीजन के लिए कमर कसना शुरू कर दिया है. SA20 2025-26 के एक मुकाबले में इस पेसर ने अपनी कातिलाना बॉलिंग से ऐसा कहर बरपाया कि विपक्षी टीम महज 49 रन पर ही ढेर हो गई. दरअसल, यह खिलाड़ी और कोई नहीं, बल्कि साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया हैं, जो SA20 में सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए खेल रहे हैं. आईपीएल 2026 से पहले उनका ये जबरदस्त प्रदर्शन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खुशखबरी से कम नहीं है.

49 रन पर ढेर कर दी टीम
SA20 के तीसरे ही मुकाबले में एनरिक नॉर्खिया से बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला. साउथ अफ्रीका का यह स्टार दूसरी पारी में पार्ल रॉयल्स के बल्लेबाजों के लिए काल साबित हुए. रॉयल्स टीम की खराब शुरुआत के बाद एनरिक नॉर्खिया बल्लेबाजों पर हावी नजर आए. उन्होंने तीन ही ओवर गेंदबाजी की और इस दौरान मात्र 13 रन देकर चार विकेट चटकाए, जिससे रॉयल्स टीम 50 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. हालांकि, बाकी गेंदबाजों ने भी अच्छी गेंदबाजी की. एडम मिल्ने, थारिंडू रत्नायके ने दो-दो विकेट चटकाए, जबकि मार्को यानसेन और सेनुरन मुथुसामी ने एक-एक विकेट लिया.

एनरिक नॉर्खिया आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे.

LSG ने बेस प्राइस में खरीदा
एनरिक नॉर्खिया को ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में बेस प्राइस पर खरीदा. उनका बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. ऐसे में अब वह आईपीएल 2026 में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. यह भी देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट में ऋषभ पंत उनका किस तरह से इस्तेमाल करते हैं. बात करें उनके आईपीएल करियर की तो वह अब तक 48 मैच खेले हैं, जिनमें 61 विकेट चटकाए हैं. वह LSG के लिए बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं.

आईपीएल 2025 में नॉर्खिया को 6.50 करोड़ रुपये की बड़ी रकम के साथ केकेआर ने अपने साथ जोड़ा था. हालांकि, वह दो ही मैच खेल पाए. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे. दिल्ली के लिए ही उन्होंने आईपीएल डेब्यू किया, जिसमें 22 विकेट लेकर कमाल का प्रदर्शन करते हर सुर्खियों में आए.

सनराइजर्स की बड़ी जीत
पार्ल रॉयल्स की सस्ते में ढेर कर सनराइजर्स की टीम ने इस मुकाबले कोई 137 रन के बड़े अंतर से नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 4 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाए थे. क्विंटन डिकॉक ने 42 रन, मैथ्यू ब्रिट्जके और जॉनी बेयरस्टो ने 31-31 रन और जॉर्डन हरमन ने 62 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. सनराइजर्स की गेंदबाजी इतनी जबरदस्त थी कि रॉयल्स के 9 बल्लेबाज दहाई के आंकड़ा तक भी नहीं पहुंच पाए.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

49 रन पर टीम ढेर, LSG के स्टार का कातिलाना बॉलिंग से तहलका, कौड़ियों में मिला



Source link