इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें: दो कारों में भिड़ंत, युवक को दो बदमाशों ने चाकू मारे, अतिक्रमण हटाया – Indore News

इंदौर में आज दिनभर की 10 बड़ी खबरें:  दो कारों में भिड़ंत, युवक को दो बदमाशों ने चाकू मारे, अतिक्रमण हटाया – Indore News


.

ये है, इंदौर में आज की 10 बड़ी खबरें। अब आप एक ही जगह पर शहर की दिनभर की बड़ी खबरें रोज शाम 5 बजे पढ़ सकते हैं। इंदौर में कब क्या हुआ, इसकी सारी जानकारी यहां मिलेगी। राजनीति से लेकर हर दिन होने वाले बड़े इवेंट, हादसे, कार्यक्रम सबकुछ…।

1. दो कार भिड़ीं, एक की मौत, 7 घायल

इंदौर के उमरीखेड़ा में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां दो कारें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक की मौत हो गई और मुंबई के दंपती सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को एमवायएच भेजा गया है। तेजाजी नगर टीआई देवेन्द्र मरकाम के मुताबिक, उज्जैन से ओंकारेश्वर जा रही कार और सनावद से इंदौर आ रही कार में टक्कर हो गई। ​​​​​​पूरी खबर पढ़ें

2. द्वारकापुरी में युवक को दौड़ाकर मारे चाकू

इंदौर के द्वारकापुरी में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। दो बदमाशों ने नशा करने के लिए पैसे के लिए एक युवक को रोका और उससे रुपए मांगे। युवक ने इंकार किया तो आरोपियों ने दौड़ाते हुए उसे चाकू मार दिए। युवक रास्ते में गिर गया जिसके बाद उसे पड़ोसी ऑटो ड्रायवर ने देखा तो अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां आईसीयू में युवक का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने सोमवार को दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला।पूरी खबर पढ़ें

3. 3 पोकलेन-4 जेसीबी लेकर पहुंचा निगम का अमला

नगर निगम की टीम ने सोमवार को रिमूवल की कार्रवाई की। बीजलपुर से ट्रेजर टाउन होते हुए क्रिस्टल अपार्टमेंट तक सड़क बनाने में बाधक मकानों-दुकानों को हटाने की कार्रवाई की गई। नगर निगम का अमला दलबल के साथ यहां पहुंचा और कार्रवाई की। कार्रवाई के पहले ही नगर निगम की टीम ने मार्किंग करने के साथ ही मुनादी भी कर दी थी, जिसके चलते कई लोगों ने पहले ही अपने निर्माण को मार्किंग तक तोड़ लिया था।पूरी खबर पढ़ें

4. युवक का हुआ एक्सीडेंट, पिता को दी जानकारी

इंदौर के गांधी नगर में रहने वाले एक युवक की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। रात को वह दुकान से घर लौट रहा था। उसकी बाइक को सामने से आ रही अन्य वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन रात 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। गांधी नगर पुलिस के अनुसार, जम्मूडी ग्राम के पास राजकुमार (25) पुत्र सुरेश चौधरी को बाइक से घर आते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी।पूरी खबर पढ़ें

5. हाईटेंशन लाइन में चिपका 9 साल का मासूम, मौत

इंदौर में बिजली के पोल से पतंग उतार रहा 9 साल का बच्चा हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। 70 फीसदी झुलसे बच्चे को गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। घटना रविवार शाम चंदन नगर थाना क्षेत्र के नगीन नगर की है। वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गोविंद गौर लाइन से चिपका हुआ दिख रहा है। स्थानीय लोग उसे रेस्क्यू करते नजर आ रहे हैं।पूरी खबर पढ़ें

6. सड़क पर युवकों ने मचाया उत्पात

इंदौर में मामूली कहासुनी के बीच बदमाशों ने सड़क पर युवकों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने बड़े-बड़े पत्थर उठाकर गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। यहां बदमाशों की हरकतों को देखने के लिए काफी भीड़ इकट्‌ठा हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। लसूडिया के स्कीम नंबर 78 स्थित कोनार्क होटल के सामने रविवार रात दो युवकों के गुट में विवाद बढ़ गया।पूरी खबर पढ़ें

7. क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी की तो घबरा गया बदमाश

क्राइम ब्रांच की टीम ने 13.82 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक बदमाश को पकड़ा। ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 लाख 40 हजार रुपए है। बदमाश गाड़ी रिपेयरिंग का काम करता है और 8वीं तक पढ़ा हुआ है।एडिशनल डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के बाद टीम लोखंडे पुल पर पहुंची।पूरी खबर पढ़ें

8. कपड़ा कारखाने से पकड़े पश्चिम बंगाल के कारीगर

इंदौर के कमला नेहरू नगर में एसआईआर सर्वे के दौरान बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने एक कारखाने में काम करने वाले पश्चिम बंगाल के कारीगरों को पकड़ा है। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इन पर बांग्लादेशी होने का आरोप लगाया है। कार्यकर्ताओं द्वारा सभी को थाने लेकर लाया गया। बीजेपी के चंदन सिंह ने बताया कि पुलिस और प्रशासन की बिना जानकारी के वह यहां रह रहे थे। उन्होंने इन सभी के डॉक्यूमेंट चेक करते हुए कार्रवाई करने की बात कही है। पूरी खबर पढ़े

9. शोरूम में करंट से झुलस गया था मैकेनिक, मौत

इंदौर के खुडैल इलाके में रहने वाला एक मैकेनिक शोरूम के चेजिंग रूम में कपड़े बदलने के दौरान शॉर्ट सर्किट से जल गया। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। खुडैल पुलिस के मुताबिक राहुल(22) पुत्र सुनिल कुमावत निवासी विराट नगर की मौत के मामले में मर्ग कायम किया है।​​​​​​​पूरी खबर पढ़ें

10. महापौर ने पूछा – काम में इतनी देरी क्यों

जोन क्रमांक 22 के वार्ड 36 में आने वाली मास्टर प्लान की एडवांस एकेडमी से रिंग रोड तक 46.68 करोड़ की लागत से रोड बनाई जा रही है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव पहुंचे। महापौर ने यहां का पूरा दौरा किया। रोड बनाने के काम में हो रही देरी और धीमी गति से चल रहे काम को देखते हुए उन्होंने संबंधित ठेकेदार और कंसल्टेंट को काम में तेजी लाने के साथ की काम कितने दिन में पूरा होगा और काम की क्या प्लानिंग है ।पूरी खबर पढ़ें



Source link