जिला CEO ने दुकानदार को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल, पुजारी से बोले- जमीन में गढ़वा दूंगा

जिला CEO ने दुकानदार को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल, पुजारी से बोले- जमीन में गढ़वा दूंगा

X

जिला CEO ने दुकानदार को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल, पुजारी से बोले- जमीन में गढ़वा दूंगा

arw img

रिपोर्ट- राहुल मेहरा. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में जिला पंचायत सीईओ का कथा-पूजन करने वाले ब्राह्मण से अभद्रता करते हुए और घाट पर दुकान लगाने वाले दुकानदार पर थप्पड़ बरसाने का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो नरसिंहपुर जिले के नर्मदा नदी के बरमान घाट का है, जहां पर मेले की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इसी के चलते नरसिंहपुर के जिला पंचायत सीईओ साफ-सफाई की हिदायत देते हुए लोगों को जागरूक करने पहुंचे, तो उन्होंने एक पुजारी को नर्मदा तट पर पेशाब करने से मना करते हुए दुकानदार पर थप्पड़ बरसा दिए. उनके साथ दिख रहे पुलिसकर्मी ने भी दुकानदार को थप्पड़ मारा. वीडियो वायरल होने के बाद पंडित कैलाश चंद मिश्रा का आरोप है कि जिला पंचायत सीईओ ने उनसे गाली-गलौज की. इसी से नाराज ब्राह्मणों में आक्रोश जताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से जिला सीईओ पर कार्रवाई की मांग की है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homevideos

जिला CEO ने दुकानदार को मारे थप्पड़, वीडियो वायरल, पुजारी से बोले- जमीन में गढ़वा दूंगा

Source link