भाग्य चमकाने का देसी टोटका, नहाते वक्त बस करें ये काम, उज्जैन आचार्य से समझें

भाग्य चमकाने का देसी टोटका, नहाते वक्त बस करें ये काम, उज्जैन आचार्य से समझें


Last Updated:

Vastu tips: सर्दियों के मौसम में यदि स्नान के पानी में रसोई से जुड़ी कुछ शुभ वस्तुएं मिलाई जाएं, तो इसका प्रभाव सीधे भाग्य पर पड़ता है. शास्त्रों के अनुसार, इस तरह के उपायों से आसपास की नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. इससे मनोबल मजबूत होता है, अटके हुए कार्य गति पकड़ते हैं और मन को शांति का अनुभव होता है. 

उज्जैन. सर्दियों का मौसम शुरू हो चूका है. और इन दिन ब दिन पारा लुढ़कता नज़र आ रहा है. यह समय केवल ठंड से बचाव और स्वास्थ्य की देखभाल तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह जीवन में शुभ बदलाव लाने का भी उत्तम अवसर माना जाता है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, जल को चंद्र तत्व से जोड़ा गया है, जो मन, भावनाओं और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है. जब नहाने के जल में रसोई से जुड़ी कुछ पवित्र और शुभ वस्तुओं को मिलाया जाता है, तो उसका प्रभाव केवल शरीर तक सीमित नहीं रहता, बल्कि वह हमारे भाग्य और मानसिक स्थिति को भी प्रभावित करता है. ऐसा माना जाता है कि इन उपायों को अपनाने से आसपास की नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास और संतुलन बढ़ता है.

उज्जैन के ज्योतिष आचार्य आनंद भारद्वाज के अनुसार, नियमित रूप से इस प्रकार का स्नान करने से आर्थिक परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगती हैं और रुके हुए कार्यों में गति आती है. घर का वातावरण भी पहले से अधिक सुखद और शांतिपूर्ण बनता है. सर्दियों में अपनाए जाने वाले ये आसान उपाय व्यक्ति के जीवन में समृद्धि, शांति और खुशहाली का संचार करने में सहायक माने जाते हैं..

जरूर मिलाए नहाने के पानी मे यह चीज चमकेगा भाग्य 
सेंधा नमक – अक्सर देखा व सुना होगा नमक को नकारात्मक ऊर्जा दूर करने का सबसे आसान उपाय माना जाता है. सर्दियों में गुनगुने पानी में एक चुटकी सेंधा नमक मिलाकर नहाने से शरीर की थकान उतरती है और आसपास की नकारात्मकता खत्म होती है. इससे बुरी नजर का असर भी कम होता है और मन हल्का महसूस करता है.

तेजपत्ता – यह एक ऐसी चीज है जो की घर की रसोई मे आसानी से मिल जाता है. यह सिर्फ खाने में खुशबू और स्वाद नहीं बढ़ाता, बल्कि इसे सफलता से भी जोड़ा जाता है. नहाने के पानी में एक-दो तेजपत्ता डालने से आत्मविश्वास बढ़ता है. वास्तु मान्यताओं के अनुसार, इससे करियर और व्यापार में आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है.

लोंग – लोंग सर्दियों मे हर घर मे देखने को मिल जाती है. क्युकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो सर्दियों में बहुत फायदेमंद मानी जाती है. गुनगुने पानी में दो लौंग डालकर स्नान करने से अटके हुए काम बनने लगते हैं. ऐसा माना जाता है कि इससे भाग्य का साथ मिलता है और पैसों से जुड़ी परेशानियां धीरे-धीरे दूर होती हैं.

गुलाब की पंखुड़ियां – गुलाब पतियों की कोमल खुशबू हर किसी के मन हो भा जाती है. गुलाब की पंखुड़ियां पानी को सुगंधित बनाती हैं और मन को भी शांति देती हैं. नहाने के पानी में गुलाब की पंखुड़ियां डालने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. मां लक्ष्मी को गुलाब प्रिय है, इसलिए यह उपाय धन और सुख को आकर्षित करने में मदद करता है.

About the Author

Amit Singh

7 वर्षों से पत्रकारिता में अग्रसर. इलाहबाद विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नालिस्म की पढ़ाई. अमर उजाला, दैनिक जागरण और सहारा समय संस्थान में बतौर रिपोर्टर, उपसंपादक औऱ ब्यूरो चीफ दायित्व का अनुभव. खेल, कला-साह…और पढ़ें

homefamily-and-welfare

भाग्य चमकाने का देसी टोटका, नहाते वक्त बस करें ये काम, उज्जैन आचार्य से समझें



Source link