भोपाल: जेल से रिहा पिता ने फिर किया अपराध, अपनी ही बेटी को बनाया शिकार… किया घिनौना काम

भोपाल: जेल से रिहा पिता ने फिर किया अपराध, अपनी ही बेटी को बनाया शिकार… किया घिनौना काम


Last Updated:

Bhopal News: एमपी के भोपाल शहर में एक आदमी ने अपनी 19 साल की बेटी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया. आरोपी एक दोषी हत्यारा है जो 14 साल की सजा काटने के बाद जेल से रिहा हुआ था. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वापस जेल भेज दिया है.

Bhopal Crime News: शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमें एक पिता ने अपनी 19 साल की बेटी के साथ यौन शोषण करने का आरोप है. आरोपी पहले भी गंभीर अपराध का दोषी साबित हो चुका है और 14 साल की सजा काटने के बाद मात्र दो महीने पहले ही जेल से रिहा हुआ था. पुलिस के अनुसार, पीड़िता अपने माता-पिता से अलग रहती है क्योंकि उसके माता-पिता का तलाक हो चुका है. करीब 15 दिन पहले, वह अपने पिता के घर रहने गई थी. इस दौरान उसके पिता ने कथित रूप से उसे बार-बार धमकाया और यौन उत्पीड़न किया. पीड़िता ने बताया कि लगभग 12 से 15 दिन तक उसके साथ लगातार दुर्व्यवहार होता रहा.

पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई
परिस्थितियों से परेशान होकर पीड़िता शुक्रवार को पुलिस स्टेशन पहुंची और अपनी आपबीती बताई. उसने आरोप लगाया कि उसके पिता ने उसे बार-बार धमकाकर और दबाव डालकर दुष्कर्म किया. इस शिकायत के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी के खिलाफ रेप और क्रिमिनल इंटिमिडेशन के मामले दर्ज किए.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी पहले भी गंभीर अपराध का दोषी रहा है और जेल से हाल ही में रिहा होने के बाद उसने फिर से अपराध किया है. इस वजह से मामला और भी संवेदनशील बन गया है. इस घटना ने समाज में चिंता बढ़ा दी है. यह केवल कानून की दृष्टि से गंभीर नहीं है, बल्कि परिवार और समाज में महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है. पुलिस ने यह भी कहा कि पीड़िता को मानसिक और कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि वह सुरक्षित और मजबूत महसूस कर सके.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

भोपाल: जेल से रिहा पिता ने फिर किया अपराध, अपनी ही बेटी को बनाया शिकार…



Source link