मौसम का हाल: दिन व रात के तापमान में 18.5 डिग्री का अंतर – Ujjain News

मौसम का हाल:  दिन व रात के तापमान में 18.5 डिग्री का अंतर – Ujjain News


उत्तर भारत से आ रही सर्द हवा ने रात में ठिठुरन बढ़ा दी है। कोहरे का दायरा देररात से बढ़कर अलसुबह तक होने लगा है। दिन में धूप निकल रही है लेकिन शाम ढलने के साथ ही फिर से सर्द हवा महसूस होने लगती है। मौसम में आए बदलाव के कारण दिन और रात के तापमान में 18

.

शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा। आर्द्रता सुबह 85 और शाम को 48 फीसदी रही। हवा की रफ्तार सुबह शून्य और शाम को चार किलोमीटर प्रतिघंटा रहा। मौसम विभाग ने एक सप्ताह में रात के साथ दिन के तापमान में भी दो से तीन डिग्री गिरावट का अनुमान लगाया है।

कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. एके दीक्षित के अनुसार सर्दी का लाभ गेहूं-चने की फसल को मिलेगा लेकिन आलू की फसल को आंशिक नुकसान भी हो सकता है। इसी तरह सब्जी वर्गीय फसलों के फूल भी कोहरे के कारण प्रभावित होने की आशंका है।



Source link