6 शतक, 1703 रन…2025 में स्मृति मंधाना ने किया बड़ा करिश्मा…इस रिकॉर्ड से बदल दिया इतिहास

6 शतक, 1703 रन…2025 में स्मृति मंधाना ने किया बड़ा करिश्मा…इस रिकॉर्ड से बदल दिया इतिहास


Smriti Mandhana Record: भारत की महिला क्रिकेट टीम में इस वक्त अगर कोई सबसे बढ़िया बल्लेबाज है तो वो स्मृति मंधाना हैं, जो वनडे और टी20 में रन मशीन बनी हुई हैं. फॉर्मेट कोई भी हो, मंधाना का बल्ला आग उगल रहा है. 29 दिसंबर 2025 को उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में बड़ा धमाका किया और 10,000 रन पूरे करने वाली दुनिया की चौथी महिला क्रिकेटर बनीं. इसके अलावा उन्होंने एक और बड़ा कमाल किया है. नए करिश्मे के दम पर उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया.

श्रीलंका के खिलाफ शुरुआती तीन टी20 मैचों में स्मृति मंधाना अपने रंग में नजर नहीं आई थीं, लेकिन चौथे मुकाबले में उन्होंने जोरदार वापसी की. मैदान पर उतरते ही उन्होंने आक्रामक अंदाज अपनाया और श्रीलंकाई गेंदबाजों को संभलने का मौका नहीं दिया. मंधाना ने 48 गेंदों में 80 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उनकी इस बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बड़ा स्कोर खड़ा किया और मुकाबला 30 रन से जीत लिया. शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.

मंधाना ने इस रिकॉर्ड के दम पर रचा इतिहास

श्रीलंका के खिलाफ 80 रनों की पारी के दम पर स्मृति मंधाना ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. उन्होंने साल 2025 में अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 1703 रन बना लिए हैं. इससे पहले उन्होंने 2024 में 1659 रन बनाए थे, जो उस समय एक वर्ल्ड रिकॉर्ड था. अब मंधाना एक ही साल में 1700 से ज्यादा रन बनाने वाली इकलौती महिला क्रिकेटर बन गई हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


2025 में कैसा रहा मंधाना का प्रदर्शन?

साल 2025 मंधाना के लिए बेहद खास रहा है. इस साल स्मृति मंधाना ने वनडे के 23 मैचों में 1362 रन ठोके, जिसमें 5 शतक और 5 फिफ्टी शामिल हैं. वो इस साल महिला क्रिकेट के वनडे फॉर्मेट में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जबकि टी20 के 9 मैचों में 1 शतक और 2 फिफ्टी के दम पर 341 रन बना चुकी हैं. इस साल उन्होंने एक भी टेस्ट नहीं खेला.



Source link