CUET UG 2026 का सिलेबस जारी: UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां

CUET UG 2026 का सिलेबस जारी:  UGC NET एडमिट कार्ड आउट; बिहार में 24,492 वैकेंसी समेत 3 नौकरियां


  • Hindi News
  • Career
  • CUET UG 2026 Syllabus Released Job And Education Bulletin 29 December 2026

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज टॉप स्टोरी में CUET UG 2026 का सिलेबस जारी होने समेत अन्य खबरें। टॉप जॉब्स में BSSC की 2 हजार से भी ज्यादा वैकेंसी समेत 3 नौकरियां। करेंट अफेयर्स में डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी के निधन समेत 4 खबरें।

टॉप स्टोरी

1. CUET UG 2026 का सिलेबस जारी

NTA ने CUET UG 2026 के लिए अलग-अलग सब्जेक्ट्स का सिलेबस जारी कर दिया है। कैंडिडेट्स cuet.nta.nic.in पर ये सिलेबस चेक कर सकते हैं।

इसी के साथ NTA ने CUET UG 2026 के लिए एडवाइजरी भी जारी की है। कैंडिडेट्स अब आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की लिस्ट और उनके कोर्सेज के बारे में भी चेक कर सकते हैं। CUET UG एग्जाम मई 2026 में होगा।

2. UGC NET का एडमिट कार्ड जारी

NTA ने UGC NET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यह एडमिट कार्ड 31 दिसंबर को होने वाले एग्जाम के लिए जारी किया गया है।

कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी के साथ एग्जाम की गाइडलाइंस और अंडरटेकिंग फॉर्म भी जारी किया गया है। यह एग्जाम देशभर के एग्जाम सेंटर्स पर CBT यानी कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में होगा।

करेंट अफेयर्स

1. फिल्ममेकर एस. कृष्णास्वामी का निधन

  • 28 दिसंबर को डॉक्यूमेंट्री और टेलीविजन फिल्म मेकर एस कृष्णास्वामी का निधन हो गया।
  • वे 88 साल के थे।
  • 2009 में उन्हें मुंबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (MIFF) में डॉक्युमेंट्री के लिए पद्म श्री मिला।
  • 2020 में उन्हें डॉ. वी. शांताराम लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
एस. कृष्णास्वामी ने ‘सिंधु घाटी से इंदिरा गांधी’ समेत 900 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

एस. कृष्णास्वामी ने ‘सिंधु घाटी से इंदिरा गांधी’ समेत 900 से ज्यादा फिल्में बनाईं।

2. फ्रेंच एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन

  • 1950 और 60 के दशक की मशहूर फ्रेंच और हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्रिगिट बार्डोट का निधन हो गया। वे 91 साल की थीं।
  • वो 30 से ज्यादा फिल्में कर चुकी थीं।
  • 1969 में उन्हें फ्रांस के राष्ट्रीय प्रतीक ‘मैरिएन’ के मॉडल के रूप में चुना गया था।
  • इसके बाद उनका चेहरा मूर्तियों, डाक टिकटों और यहां तक कि सिक्कों पर भी नजर आने लगा।
1956 में आई ‘एंड गॉड क्रिएटेड वुमन’ फिल्म से बार्डोट चर्चा में आईं।

1956 में आई ‘एंड गॉड क्रिएटेड वुमन’ फिल्म से बार्डोट चर्चा में आईं।

3. करिश्मा तामिरी ने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती

  • करिश्मा तामिरी ने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में महिला सिंगल्स का खिताब जीता।
  • यह 87वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप थी जिसका आयोजन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ।
  • यह देश की सबसे प्रतिष्ठित घरेलू बैडमिंटन प्रतियोगिता है।
ऋत्विक संजीवी ने मेंस सिंगल्स का खिताब जीता है।

ऋत्विक संजीवी ने मेंस सिंगल्स का खिताब जीता है।

4. थलापति विजय अब फिल्में नहीं करेंगे

  • एक्टर थलापति विजय ने अपने एक्टिंग करियर से संन्यास लेने का ऐलान किया।
  • उन्होंने 33 साल के लंबे फिल्मी करियर के बाद फिल्मों को अलविदा कहने का फैसला किया है।
  • उन्होंने ये घोषणा मलेशिया में डायरेक्टर एच. विनोद की फिल्म जन नायकन के ऑडियो लॉन्च के दौरान की।
  • विजय इस समय 51 साल के हैं और जन नायकन उनकी आखिरी फिल्म होगी।
थलापति विजय अब अपना पूरा ध्यान राजनीति पर केंद्रित करेंगे।

थलापति विजय अब अपना पूरा ध्यान राजनीति पर केंद्रित करेंगे।

टॉप जॉब्स

1. लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 पदों पर भर्ती

लातूर डिस्ट्रिक्ट को ऑपरेटिव बैंक में 375 पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट cdn.digialm.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 21 जनवरी 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

2. बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। पहले इस भर्ती के माध्यम से कुल 23,175 पदों पर भर्ती होनी थी।

इसमें 1317 अतिरिक्त पदों को जोड़ा गया है, जिसके बाद अब इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए पहले आवेदन कर दिए थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

3. नेशनल हेल्थ मिशन, पंजाब में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स के 300 पदों पर भर्ती

नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) पंजाब ने स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nhm.punjab.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इंटरव्यू का आयोजन 15, 22 और 29 जनवरी 2026 को किया जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

खबरें और भी हैं…



Source link