W, W, W, W, W, W, W, W… अनजान बॉलर ने मचाई तबाही, मिसाइल की तरह फेंकी गेंद, क्रिकेट जगत में मच गई खलबली

W, W, W, W, W, W, W, W… अनजान बॉलर ने मचाई तबाही, मिसाइल की तरह फेंकी गेंद, क्रिकेट जगत में मच गई खलबली


Biggest Cricket Record: क्रिकेट जगत में ऐसे-ऐसे रिकॉर्ड बन जाते हैं जिस पर किसी को भरोसा नहीं होता है. कभी कोई टीम 50 ओवरों के मैच में 500 से ज्यादा रन बना लेती है तो कभी कोई बल्लेबाज सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड बना देता है. अब एक गेंदबाज ने कुछ ऐसा कर दिया जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. भूटान के लेफ्ट आर्म स्पिनर सोनम येशे ने वो कर दिखाया है जो पहले कोई नहीं कर पाया था. वह टी20 मैच में आठ विकेट लेने वाले पहले बॉलर बन गए हैं.

कहर बनकर टूटा भूटान का गेंदबाज

22 साल के येशे ने शुक्रवार को गेलेफू में म्यांमार के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने अपने चार ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए और भूटान के 9 विकेट पर 127 रन के जवाब में विरोधी टीम को 45 रन पर समेट दिया. येशे के सामने म्यांमार के सिर्फ दो बल्लेबाज ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए. यह एकतरफा सीरीज रही है. येशे ने पांच मैचों की सीरीज के शुरुआत चार मैचों में 12 विकेट लिए हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, खतरे में विराट कोहली का धांसू रिकॉर्ड

इन गेंदबाजों ने झटके 7 विकेट

येशे की इस कामयाबी से पहले सिर्फ दो बॉलर्स ने पुरुषों के T20 इंटरनेशनल मैचों में सात विकेट लिए थे. स्याजरुल इदरस ने 2023 में चीन के खिलाफ मलेशिया के लिए 7 विकेट पर 8 रन देकर लिए थे. उनके अलावा अली दाऊद ने 2025 में भूटान के खिलाफ बहरीन के लिए 19 रन देकर 7 विकेट झटके थे. इंटरनेशनल मैचों से बाहर भी यह सिर्फ दो बार हुआ है. कॉलिन एकरमैन ने 2019 में बर्मिंघम बेयर्स के खिलाफ लीसेस्टरशायर के लिए 18 रन पर 7 विकेट हासिल किए थे. तस्कीन अहमद ने 2025 में ढाका कैपिटल्स के खिलाफ दरबार राजशाही के लिए 19 रन पर 7 विकेट झटके थे.

ये भी पढ़ें: ​खूंखार बॉलर ने लिया संन्यास, 18 साल का करियर समाप्त, 329 मैचों में उड़ाए 637 विकेट

महिलाओं में बेस्ट बॉलिंग का रिकॉर्ड

महिलाओं की टी20 में सबसे बेहतर बॉलिंग का रिकॉर्ड 7/0 हैं. यह उपलब्धि इंडोनेशिया की रोहमालिया ने 2024 में मंगोलिया के खिलाफ हासिल की थी. यह महिलाओं के इंटरनेशनल मैचों में चार सात विकेट लेने के हॉल में से एक है. फ्रेडरिक ओवरडिज्क ने फ्रांस के खिलाफ नीदरलैंड्स के लिए 7/3 का आंकड़ा दर्ज किया था. एलिसन स्टॉक्स ने पेरू के खिलाफ अर्जेंटीना के लिए 7/3 और सामंथी डुनुकेडेनिया ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ साइप्रस के लिए 7/15 का आंकड़ा दर्ज किया था.



Source link