पुर्तगाल के महान फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और सर्बियन टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी नोवाक जोकोविच पिछले 2 दशकों से अपने-अपने खेलों के स्टार खिलाड़ी रहे हैं. अपने बेहतरीन खेल के दम पर इन्होंने पूरे दुनिया भर में जमकर नाम कमाया है और मिसाल कायम की है. 28 दिसंबर को दुबई में दोनों ही खिलाड़ियों ने थोड़े समय के लिए स्टेज शेयर किया. इस खास पल ने ये भी याद दिलाया कैसे अलग-अलग खेल से नाता रखने के बावजूद भी दोनों खिलाड़ियों के करियर में आपस में कितना मिलते-जुलते रहे हैं.
बेस्ट प्लेयर का खिताब
बता दें कि जोकोविच को ग्लोब स्पोर्ट्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, और रोनाल्डो ने खुद उन्हें ट्रॉफी दी. अल-नासर के फॉरवर्ड रोनाल्डो भी उस रात विनर्स में से थे, उन्हें मिडिल ईस्ट में बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला, लेकिन सर्बियाई टेनिस महान खिलाड़ी के लिए उनके शब्द ही सेरेमनी की सबसे खास बात बन गए. अवार्ड देते समय रोनाल्डो ने जर्नी और एलीट स्तर पर लंबे समय तक बने रहने के महत्व पर जोर दिया गया.
सबके लिए इंस्पायरिंग’
रोनाल्डो ने कहा, ‘मेरे लिए यह उदारण की तरह हैं और जब आपके पास लोग उदाहरण की तरह होते हैं. वह अपने मन की बात कहते हैं। इसलिए मेरे लिए, वह लंबी उम्र के मामले में एक उदाहरण हैं। हमारी कहानी भी कुछ-कुछ वैसी ही है.’मुझे लगता है ये सम्मान ये डिजर्व करते हैं और ये पूरी जनरेशन के लिए उदाहरण की तरह हैं . सभी तरह की जनरेशन यही नहीं बल्कि आने वाली भी जनरेशन के लिए बहुत बड़े उदाहरण की तरह हैं और वह ये सम्मान के हकदार हैं.’
Game-changers stop time. They are timeless.
Congratulations @DjokerNole for having in your hands a so deserved first ever Globe Sports Award. pic.twitter.com/g6YBwgonPN
— Cristiano Ronaldo (@Cristiano) December 29, 2025
>
जल्द रचेंगे रोनाल्डो इतिहास
यह तुलना बिना किसी आधार के नहीं है. 40 साल की उम्र में भी रोनाल्डो टॉप-लेवल फुटबॉल में एक एक्टिव खिलाड़ी बने हुए हैं और 1,000 करियर गोल के अनोखे रिकॉर्ड का पीछा कर रहे हैं, जो अभी 956 पर हैं और 2026 फीफा वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के करियर का आखिरी वर्ल्ड कप होगा और उन्होंने अपने क्लब फुटबॉल के लिए अल-नसर से 2027 तक बांड साइन कर लिया है.
दुनिया के महान टेनिस स्टार
2 साल छोटे जोकोविच मॉडर्न टेनिस की फिजिकल चुनौतियों का सामना करते रहते हैं। वर्ल्ड नंबर 4 रैंक वाले, 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन के नाम ATP रैंकिंग में टॉप पर 428 हफ़्ते बिताने का ऑल-टाइम रिकॉर्ड है। उन्होंने यह भी साफ़ कर दिया है कि रिटायरमेंट अभी नज़दीक नहीं है, और 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक को उन्होंने खत्म होने के बजाय एक लॉन्ग-टर्म मोटिवेशन बताया है