Ramakrishna Ghosh Aman Khan Vijay Hazare Trophy 2025: चेन्नई सुपरकिंग्स के दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को लिए विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार (29 दिसंबर) का दिन मिला-जुला रहा. एक ने अपनी गेंदबाजी से कहर बरपा दिया तो दूसरे की जमकर धुनाई हुई. महाराष्ट्र के रामकृष्ण घोष और पुडुचेरी के अमन खान का प्रदर्शन एक दम उलट रहा. फ्रेंचाइजी ने रामकृष्ण को 30 लाख रुपये में रिटेन किया था. वहीं, अमन खान को इस बार मिनी ऑक्शन में 40 लाख रुपये में खरीदा था.
रामकृष्ण ने बरपाया कहर
महाराष्ट्र के 28 साल के ऑलराउंडर रामकृष्ण घोष का प्रदर्शन यादगार रहा. उन्होंने सिर्फ 42 रन देकर सात विकेट लिए. रामकृष्ण ने हिमाचल प्रदेश के टॉप चार बल्लेबाजों को आउट करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. इसके बाद उन्होंने तीन निचले क्रम को भी आउट किया था. हालांकि, महाराष्ट्र सात रन के अंतर से हार गया. हिमाचल प्रदेश ने बॉल से शानदार प्रदर्शन करते हुए महाराष्ट्र को 264 रन पर रोक दिया. घोष के प्रदर्शन से शायद बेहतर नतीजा मिल सकता था, लेकिन यह CSK के लिए एक पॉजिटिव संकेत है, जो 50 ओवर के इस घरेलू टूर्नामेंट में अपने स्टार्स पर नजर रखे हुए हैं.
ये भी पढ़ें: भयंकर कार एक्सीडेंट… बाल-बाल बची दिग्गज खिलाड़ी की जान, 2 साथियों की मौके पर मौत
अमन खान के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
दूसरी ओर, पुडुचेरी के कप्तान अमन खान के लिए मुश्किल समय रहा. उन्होंने लिस्ट-A गेम में किसी बॉलर द्वारा सबसे ज्यादा रन देने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने झारखंड के खिलाफ अपने 10 ओवर में 123 रन दिए. ईशान किशन की टीम के बल्लेबाजों ने उन पर बिना रहम किए निशाना साधा, जिससे 29 साल के ऑलराउंडर के लिए मुश्किल समय रहा.
ये भी पढ़ें: भगदड़ में 11 की मौत, हैंडशेक कंट्रोवर्सी… 2025 में इन 5 विवादों ने क्रिकेट जगत को हिला डाला
KKR और DC के लिए खेल चुके हैं अमन
घरेलू सर्किट और आईपीएल में अमन अनुभव को देखते हुए उनसे वापसी की उम्मीद की जाएगी. वह पहले 2022 में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और 2023 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ खेल चुके हैं. झारखंड ने 133 रनों से बड़ी जीत हासिल की, जिसमें अनुकूल रॉय ने अपने हरफनमौला प्रदर्शन से धमाल मचाया. उन्होंने 53 गेंदों में तेजी से नाबाद 98 रन बनाए और इसके बाद 9.4 ओवर में 58 रन देकर दो विकेट लिए.