जिले की ओरछा तहसील के गुंदरई गांव में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में पुलिस ने कार्रवाई की है। किसानों की शिकायतों और प्रशासन की जांच के बाद, ओरछा पुलिस ने झांसी के रहने वाले सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज (FIR) किया है। इन लोगों पर सरकारी
.
गुंदरई की हल्का पटवारी वर्षा शर्मा ने ओरछा थाने में इस मामले की रिपोर्ट लिखवाई है। पटवारी के मुताबिक, खसरा नंबर 758/2 की सरकारी जमीन, जिसका कुल रकबा करीब 1.6 हेक्टेयर है, उस पर कब्जे की कोशिश की गई।
आरोपियों ने जमीन के एक बड़े हिस्से को समतल कर दिया और वहां लोहे के पिलर खड़े कर दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने वहां जबरन रास्ता भी बना लिया था।
झांसी के सात लोगों पर केस दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद जिन लोगों पर मामला दर्ज किया है, वे सभी उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। इनमें सुशील पारेचा, श्याम अग्रवाल, संजय पारेचा, शशि सोनी, संजय जैन, प्रणव जैन और सुशील कुमार सोनी शामिल हैं।