Indore News: इंदौर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक कार की तलाशी में पुलिस को बड़ी रकम मिली. कार की डिक्की में 1 करोड़ 18 लाख रुपए नकद रखे हुए थे. कार में सवार तीन युवक भारी मात्रा में नकद लेकर जा रहे थे. जब पुलिस ने उनसे पैसे के संबंध में दस्तावेज और जानकारी मांगी, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. संदेह के आधार पर पुलिस ने पूरी रकम को जप्त कर लिया है और मामले की सूचना आयकर विभाग को दे दी है. फिलहाल, तीनों व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और रकम के स्रोत की जांच की जा रही है.