Last Updated:
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर क्षेत्र में धार्मिक प्रसादी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. गादिया लुहार और नेगड़िया गांव समेत आसपास के कई गांवों में करीब 50 लोग अचानक बीमार पड़ गए हैं. उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद 10 से ज्यादा मरीजों को 1अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
राहुल विजयवर्गीय/राजगढ़. जिले के खिलचीपुर क्षेत्र में धार्मिक प्रसादी खाने के बाद फूड पॉइजनिंग का मामला सामने आया है. गादिया लुहार गांव से शुरू हुई यह परेशानी आसपास के कई गांवों तक फैल गई, जहां करीब 50 लोग अचानक बीमार पड़ गए. लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.
हालात बिगड़ते देख 108 एम्बुलेंस की मदद से 10 से ज्यादा मरीजों को खिलचीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया. बीमारों में बच्चे और युवक भी शामिल हैं. नेगड़िया गांव में भी प्रसादी खाने के बाद 20 से 25 लोग बीमार होने की जानकारी सामने आई है. डॉक्टरों के मुताबिक सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर है. वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है.
इंदौर के बाणगंगा इलाके के भागीरथपुरा से एक बेहद डराने वाली और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. यहां अचानक बड़ी संख्या में लोग गंभीर बीमारी की चपेट में आ गए. हालात ऐसे बने कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में सप्लाई हो रहे दूषित पानी की वजह से फूड पॉयजनिंग और डायरिया जैसी बीमारी फैल गई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें