वन विभाग तैयार: पिकनिक स्पॉट, जंगलों में थर्टी फर्स्ट मनाने वालों पर होगी नजर – Indore News

वन विभाग तैयार:  पिकनिक स्पॉट, जंगलों में थर्टी फर्स्ट मनाने वालों पर होगी नजर – Indore News



पातालपानी, कालाकुंड से शाम 5 बजे से ही लोगों को निकालना शुरू कर देंगे

.

साल के आखिरी दिन यानी थर्टी फर्स्ट पर शहर के विभिन्न पिकनिक स्पॉट पर वन विभाग, पुलिस और ग्राम वन समितियों की टीम निगरानी करेगी। सुबह से शाम तक तो यह पिकनिक स्पॉट खुले रहेंगे, लेकिन शाम 5 बजते ही पर्यटकों को यहां से रवाना करना शुरू कर दिया जाएगा। रात के समय किसी को भी यहां सेलिब्रेशन की अनुमति नहीं रहेगी।

तिंछाफॉल, मेहंदीकुंड, कालाकुंड, पातालपानी, मोहाड़ी फॉल, जैसे पिकनिक स्पॉट पर लोग हर साल सेलिब्रेशन के लिए आते हैं। शाम के समय पिछले साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक रुक गए थे। देर रात तक लोगों के रुकने पर हादसे-दुर्घटना की आशंका रहती है। जंगली जानवरों का मूवमेंट भी शुरू हो जाता है।

इस बार शाम पांच बजे से ही माइक के जरिए अनाउंसमेंट शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि पातालपानी, तिंछाफॉल, कालाकुंड में विभाग ने खाई के किनारों पर जालियां लगा दी हैं, जिसकी वजह से लोग खाई में नहीं उतर पाते हैं। वन विभाग, पुलिस और ग्राम वन समिति के सदस्य सभी टूरिस्ट स्पॉट पर शाम पांच बजे से ही गश्ती शुरू कर देंगे। पिकनिक स्पॉट पर हुड़दंग करने वालों पर भी सख्ती की जाएगी।



Source link