सतना-मैहर में बोर्ड परीक्षा के लिए 86 केंद्र तय: 20 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर-वीडियोग्राफी होगी, 45 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा – Satna News

सतना-मैहर में बोर्ड परीक्षा के लिए 86 केंद्र तय:  20 संवेदनशील केंद्रों पर जैमर-वीडियोग्राफी होगी, 45 हजार विद्यार्थी देंगे परीक्षा – Satna News



सतना में माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 7 फरवरी से शुरू होगी। इसकी तैयारियों के तहत मंडल ने कलेक्टर के अनुमोदन के बाद परीक्षा केंद्रों की सूची को मंजूरी दे दी है। सतना और मैहर जिले को मिलाकर कुल 86 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन

.

सतना जिले में कुल 58 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 54 केंद्र नियमित छात्रों के लिए और 4 केंद्र स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए तय किए गए हैं। सतना के इन केंद्रों में से 10 को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील श्रेणी में रखा गया है।

मैहर जिले में कुल 28 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 26 केंद्र नियमित और 2 केंद्र स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए होंगे। मैहर के भी 10 केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित किए गए हैं।

संवेदनशील केंद्रों पर जैमर और वीडियोग्राफी होगी बीते शैक्षणिक सत्र की तरह इस बार भी संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। साथ ही परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि नकल और अन्य गड़बड़ियों पर रोक लगाई जा सके।

करीब 45 हजार विद्यार्थी देंगे बोर्ड परीक्षा माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार सतना और मैहर जिले को मिलाकर करीब 45 हजार विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सतना जिले में कक्षा 10वीं के 17 हजार 765 और कक्षा 12वीं के 13 हजार 64 नियमित विद्यार्थी परीक्षा देंगे। स्वाध्यायी श्रेणी में कक्षा 10वीं के 1245 और 12वीं के 1074 विद्यार्थी शामिल होंगे।

मैहर जिले में कक्षा 10वीं के 7414 और कक्षा 12वीं के 5226 नियमित विद्यार्थी परीक्षा देंगे। वहीं स्वाध्यायी के रूप में कक्षा 10वीं के 564 और कक्षा 12वीं के 407 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

कलेक्टर प्रतिनिधि की निगरानी में होगी परीक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा कलेक्टर द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि की निगरानी में कराई जाएगी। कलेक्टर प्रतिनिधि परीक्षा केंद्र में मौजूद कर्मचारियों के मोबाइल फोन जमा कराएंगे। साथ ही माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा भेजे गए प्रश्नपत्रों के लिफाफे उनकी निगरानी में परीक्षा कक्ष तक पहुंचाए जाएंगे। परीक्षा शुरू होने से 15 मिनट पहले परीक्षार्थियों का प्रवेश भी बंद कर दिया जाएगा।



Source link