17 साल की बल्लेबाज का डेब्यू.. मंधाना की ली जगह, हरलीन का भी इंतजार खत्म

17 साल की बल्लेबाज का डेब्यू.. मंधाना की ली जगह, हरलीन का भी इंतजार खत्म


IND W vs SL W: भारतीय महिलाएं श्रीलंका के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल रही हैं. श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और प्लेइंग-XI में भी बदलाव नजर आए. लेकिन टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. भारत पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 4-0 से आगे है और क्लीन स्वीप की फिराक में है. इस मैच में 17 साल की टॉप ऑर्डर बैटर गुनालन कामलिनी ने डेब्यू किया.

4 प्लेयर्स रेस्ट पर

टीम इंडिया की 4 खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. इस लिस्ट में स्मृति मंधाना, रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स और क्रांति गौड़ शामिल हैं. गुनालन कामलिनी भारत के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने जा रही हैं. स्नेह राणा और हरलीन देओल प्लेइंग इलेवन में वापस आई हैं. हरलीन देओल को पिछले मैच में भी मौका मिला था, लेकिन शेफाली और स्मृति की रिकॉर्डतोड़ पार्टनरशिप के चलते उनकी बल्लेबाजी नहीं आई.

Add Zee News as a Preferred Source


कौन हैं कामलिनी?

कामलिनी 17 साल की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज हैं जो विकेटकीपिंग भी करती हैं और इस साल की शुरुआत में महिला T20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा थीं. वह इस साल की शुरुआत में सीनियर महिला T20 ट्रॉफी में तमिलनाडु की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी थीं. श्रीलंका के लिए इनोका राणावीरा और मालकी मदारा टीम में वापस आई हैं.

ये भी पढ़ें.. ‘सूर्यकुमार मुझे मैसेज करते थे..’ बॉलीवुड एक्ट्रेस का बवाली बयान, खबर से मची खलबली

टीम इंडिया की खराब शुरुआत

टीम इंडिया की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं हुई. भारत ने 100 रन के भीतर ही अपने पांच बल्लेबाजों को खो दिया. शेफाली वर्मा का जादू इस मुकाबले में नहीं चला. वहीं, कामलिनी महज 12 रन बनाकर आउट हो गईं. कप्तान कौर ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को संभाला. अब देखना दिलचस्प होगा कि इस कॉम्बिनेशन के साथ टीमइंडिया कितना स्कोर बनाने में कामयाब हो पाती है. 



Source link