T20 World Cup 2026 के लिए इस टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान, थोक में किया बदलाव

T20 World Cup 2026 के लिए इस टीम का हुआ ऐलान, भारतीय मूल के खिलाड़ी को बनाया कप्तान, थोक में किया बदलाव


T20 World Cup 2026 Squad Announcement: अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन होना है. मेगा इवेंट के लिए भारत, श्रीलंका, इंग्लैंड और और इंग्लैंड के बाद अब ओमान ने टीम का ऐलान कर दिया है. 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी है. भारतीय मूल के खिलाड़ी जतिंदर सिंह को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है.

ओमान की तरफ से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अनुभवी खिलाड़ी जतिंदर, 15 सदस्यीय टीम की कप्तानी करेंगे, जिसमें एशिया कप के बाद से बड़े बदलाव हुए हैं. टी20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में आमिर कलीम को जगह नहीं मिली है, जो हैरान करने वाला है, क्योंकि उनका हालिया प्रदर्शन शानदार रहा है.

ओमान की T20 टीम में 5 बदलाव

Add Zee News as a Preferred Source


टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान को ग्रुप बी में रखा गया है और वह श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, जिम्बाब्वे और आयरलैंड का सामना करेगा. ओमान का अभियान 9 फरवरी को जिम्बाब्वे के खिलाफ शुरू होगा. विकेटकीपर-बल्लेबाज विनायक शुक्ला को टीम का उप-कप्तान नियुक्त किया गया है. एशिया कप की टीम की तुलना में इस टीम में 5 बदलाव किए गए हैं, जिसमें कई नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और अनुभवी खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ओमान का स्क्वॉड

जतिंदर सिंह (कप्तान), विनायक शुक्ला, मोहम्मद नदीम, शकील अहमद, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावले, शाह फैसल, नदीम खान, सुफियान महमूद, जय ओडेदरा, शफीक जान, आशीष ओडेदरा, जितेन रामानंदी, हसनैन अली शाह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका का स्क्वॉड

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, कामिल मिशारा, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, निरोशन डिकवेला, जेनिथ लियानगे, चैरिथ असालंका, कामिंडु मेंडिस, पवन रथनायके, सहान अराचिगे, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, मिलन रथनायके, नुवान तुषारा, ईशान मलिंगा, दुष्मंथा चमीरा, प्रमोद मदुशन, मथीशा पथिराना, दिलशान मदुशंका, महेश थीक्षाना, दुशान हेमंथा, विजयकांत व्यासकांत, ट्रैवीन मैथ्यू

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड का स्क्वॉड

हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, सैम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड



Source link