इस एक कार ने बदल दी हुंडई की किस्मत, साल भर में बना डाला सेल्स का नया ‘महारिकॉर्ड’

इस एक कार ने बदल दी हुंडई की किस्मत, साल भर में बना डाला सेल्स का नया ‘महारिकॉर्ड’


Last Updated:

Hyundai Creta ने एक कैलेंडर इयर में 2 लाख यूनिट्स की सेल का रिकॉर्ड बनाया, 10 साल पूरे किए और मिड-साइज SUV सेगमेंट में 34% मार्केट शेयर के साथ लीडर बनी है.

नई दिल्ली. ह्युंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (HMIL) ने आज अपनी पॉपुलर मिड-साइज एसयूवी, ह्युंडई क्रेटा के लिए एक बड़ा मुकाम हासिल करने की घोषणा की है. क्रेटा ने एक कैलेंडर इयर में 2 लाख यूनिट्स की सबसे ज्यादा एनुअल सेल दर्ज की है. यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि हर दिन औसतन 550 क्रेटा बिक रही हैं, जिससे इस मॉडल की बेहतरीन पॉपुलैरिटी और भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इसकी मजबूत पकड़ साबित होती है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में एक दशक की बादशाहत के साथ, यह उपलब्धि ग्राहकों के भरोसे को दर्शाती है जो लगातार क्रेटा पर कायम है.

लॉन्च के बाद से ही पॉपुलर
इस सेगमेंट में कई नए मॉडल्स लॉन्च होने के बावजूद, क्रेटा लगातार आगे रही है, बढ़ी है और उस कैटेगरी को डिफाइन किया है जिसे उसने खुद बनाया है. इस साल, क्रेटा ब्रांड ने भी अपने 10 साल पूरे किए हैं और 2016 से 2025 के बीच 9% से ज्यादा की शानदार CAGR दर्ज की है. मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में 34% से ज्यादा मार्केट शेयर के साथ, ह्युंडई क्रेटा देशभर में एक जाना-पहचाना नाम बन चुकी है.

कार नहीं, एक फेनोमेनन
लॉन्च के बाद से ही ह्युंडई क्रेटा एक फेनोमेनन बन गई है. यह हर साल भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली मिड-साइज एसयूवी रही है, जिससे यह देश के सबसे प्रतिस्पर्धी और प्रतिष्ठित ऑटोमोटिव सेगमेंट में मार्केट लीडर बन गई है. इसके अलावा, क्रेटा ब्रांड एक कंप्लीट पैकेज के रूप में सामने आया है, जिसमें कई पावरट्रेन और ट्रांसमिशन ऑप्शन्स मिलते हैं – 1.5 लीटर MPi पेट्रोल इंजन (मैनुअल और IVT ट्रांसमिशन में उपलब्ध), 1.5 लीटर CRDi डीजल इंजन (मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध), 1.5 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन (मैनुअल और DCT ट्रांसमिशन में उपलब्ध) और इलेक्ट्रिक.

पेट्रोल और ईवी दोनों ऑप्शंस
ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, क्रेटा अब ICE और EV दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जो हर व्यक्ति को फ्लेक्सिबिलिटी, परफॉर्मेंस और फ्यूचर-रेडी इनोवेशन देती है. क्रेटा का परफॉर्मेंस, कम्फर्ट, टेक्नोलॉजी और भरोसेमंद होना इसे हर सफर के लिए एक भरोसेमंद साथी बनाता है.

homeauto

इस कार ने बदल दी हुंडई की किस्मत, साल भर में बना डाला सेल का नया ‘महारिकॉर्ड’



Source link