खेतों के रास्तें में अतिक्रमण हटाने की मांग: धार में किसान बोले- रास्ते में कब्जे से हो रहा नुकसान, कार्रवाई करने की मांग – Dhar News

खेतों के रास्तें में अतिक्रमण हटाने की मांग:  धार में किसान बोले- रास्ते में कब्जे से हो रहा नुकसान, कार्रवाई करने की मांग – Dhar News



धार जिले के दसाई क्षेत्र के ग्राम घटोदा के किसानों ने अपने खेतों तक जाने वाले सार्वजनिक रास्ते पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग की है। बुधवार शाम 4 बजे किसानों ने टप्पा तहसील कार्यालय, दसाई पहुंचकर नायब तहसीलदार प्रशस्ति सिंह जमरा को इस संबंध में एक

.

ज्ञापन में किसानों ने बताया कि ग्राम घटोदा में खेतों तक पहुंचने वाले रास्ते पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया है। इस कारण किसानों को खेतों तक आने-जाने और फसल के परिवहन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने आशंका जताई है कि इस अतिक्रमण के कारण उन्हें आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द अतिक्रमण हटवाकर रास्ता सुचारु करने की मांग की है, ताकि खेती का काम प्रभावित न हो। ज्ञापन का वाचन राजेंद्र सिंह ने किया।

इस दौरान रमेश सिंह, गोविंद सिंह, हरिराम पाटीदार, रतन सिंह, इंद्र सिंह, गोपाल सिंह, लखन सिंह, भगवान सिंह, प्रकाश नारायण सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित थे।

किसानों ने यह भी बताया कि अतिक्रमण को लेकर स्थानीय पुलिस चौकी में भी आवेदन दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।



Source link