डेमियन मार्टिन अस्पताल में भर्ती: मेनिन्जाइटिस के चलते इंड्यूस्ड कोमा में; ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट और 208 वनडे खेले

डेमियन मार्टिन अस्पताल में भर्ती:  मेनिन्जाइटिस के चलते इंड्यूस्ड कोमा में; ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट और 208 वनडे खेले


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेमियन मार्टिन को मेनिन्जाइटिस (मस्तिष्क झिल्ली में सूजन) के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वे उन्हें इंड्यूस्ड कोमा में रखा गया है। उनका ब्रिस्बेन के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बॉक्सिंग डे के दिन अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें तुरंत क्वींसलैंड के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पूर्व विकेटकीपर गिलक्रिस्ट ने की पुष्टि मार्टिन की बीमारी की पुष्टि उनके करीबी दोस्त और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने की है। गिलक्रिस्ट ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मार्टिन को बेहतरीन मेडिकल सुविधा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी हालत पर नजर बनाए हुए है।

गिलक्रिस्ट के मुताबिक, मार्टिन की पत्नी अमांडा और उनका परिवार इस मुश्किल दौर से गुजर रहा है, लेकिन उन्हें दुनियाभर से मिल रही दुआओं और शुभकामनाओं से हौसला मिल रहा है।

मार्टिन ने 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेले डेमियन मार्टिन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 67 टेस्ट और 208 वनडे मैच खेलते हुए शानदार बल्लेबाजी की है। इसके अलावा वह चार टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में भी खेला है। अपने करियर में मार्टिन ने टेस्ट क्रिकेट में 4406 रन बनाए, जबकि वनडे में उनके नाम 5346 रन दर्ज हैं।

2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी वे क्रिकेट से जुड़े रहे। मार्टिन 1999 और 2003 की वर्ल्ड कप विजेता ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल थे।

खबरें और भी हैं…



Source link