दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पछाड़ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20I में पहली बार हुआ ऐसा

दीप्ति शर्मा का ऐतिहासिक कारनामा, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पछाड़ कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20I में पहली बार हुआ ऐसा


दीप्ति शर्मा ने भारत और श्रीलंका महिला टीम के बीच खेले गए आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने दमदार गेंदबाजी करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम कर दिया है. सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया.टीम इंडिया ने पूरी सीरीज के दौरान बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया. भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित करते हुए सभी का दिल जीत लिया. उन्होंने आखिरी मुकाबले में 1 विकेट हासिल किया, लेकिन इस विकेट की बदौलत उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड स्थापित कर दिया और अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में वह नंबर 1 पर आ गई हैं.

दीप्ति शर्मा बनी  नंबर 1
दिप्ती शर्मा ने अपने करियर में अभी तक खेले 133 मैचों की 130 पारियों में 6.11 की इकोनॉमी से 152 विकेट झटके हैं. इस दौरान दिप्ती का बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 4/10 का रहा है. इस दौरान दीप्ति   ने 4 विकेट का हॉल 1 बार पूरा किया है. दिप्ती के पास महिला क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी बन चुकी हैं. उन्होंने आज 1 विकेट हासिल करते ही ये प्रचंड रिकॉर्ड अपने नाम कर पूरे महिला क्रिकेट का सिर गर्व से उंचा कर दिया.वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

मेगन शुट्ट
बता दें कि महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मेगन शुट्ट अब दूसरे नंबर पर आ गई हैं. उन्होंने अपने करियर में खेले 123 मैचों की 122 पारियों में 6.40 की इकोनॉमी 151 विकेट झटकने का रिकॉर्ड कायम किया है. इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग प्रदर्शन 5/15 वहीं,उन्होंने 4 विकेट लेने का कारनामा 4 बार किया है. वहीं, 1  बार 5 विकेट लेने का रिकॉर्ड कायम किया है.

Add Zee News as a Preferred Source


टी20I टॉप 5 विकेट टेकर 
दीप्ति शर्मा (भारत) – 152, विकेटगन शुट्ट (ऑस्ट्रेलिया) – 151 विकेट , लिस्ट में तीसरे पायदान पर हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) – 144 विकेट हैं,  चौथे पायदान पर निदा दार (पाकिस्तान) – 144 विकेट हैं, पांचवें पायदान पर सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – 142 विकेट काबिज हैं.

ये भी पढ़ेंदोहरा शतक और वो भी सबसे तेज…, टॉप-5 सबसे तेज दोहरे शतक, इस भारतीय स्टार ने मचाया है धमाल



Source link